सार :

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर दक्षिण तक बारिश अपने तेवर दिखा रही है। तो वहीं पहाड़ों पर भी जोरदार बारिश से मौसम सुहावना है साथ ही लोग परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की से तेज बारिश होगी। वहीं यूपी के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। तो आईए जानते हैं मौसम की ताज़ा ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

देश में मानसून का कहर जारी है| बीते 24 घटो में देश के 7 राज्यों में तेज बारिश के चलते आदि नाले उगा पर चल रहे है जिसके चलते कई लोग हादसों का शिकार भी हुए है|देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है तो कही बाढ़ आ चुकी हैं| एक बार फिर से बारिश का न रुकने बाला दौर शुरू हो गया है मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है यानी अभी यह बारिश रुकने नही बाली| मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है, आज भी बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में इस बार मॉनसून में कई जिलों में कम बारिश देखने को मिल रही है। तो वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है, पहाड़ी राज्यों हिमांचल उत्तराखंड जैसे राज्यों में धार्मिक यात्राओं एवम घूमने गए कई पर्यटक बारिश के चलते रास्ते बंद हो जाने की वजह से यहां फस गए हैं| केदारनाथ में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं के फसने की खबर सामने आई है| उत्तराखंड में बादल फटने से यह हादसा हुआ है|

उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शिमला ,चंबा और मंडी में 5 जगह बादल फटने और बाढ आने से बीते 12 घण्टे में एक नेशनल हाईवे समेत 5 सड़कों ध्वस्त हो गई| वहीं मैदानी इलाकों में लगभग सभी नदी नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे है और उफान पर आ गए हैं| लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो गया है| घरों में पानी भरा जाने की वजह से आम जा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है| कई जगह सड़के और यातायात मार्ग बंद हो जाने की वजह से गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है कई जगह बिजली के तार टूटने से गहंतों बिजली गुल रही| सीधे सीधे भरी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बेहद सुहावना हो चला है लेकिन इस बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगले 24 घंटे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में जगह जगह जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं जिससे निचले बस्तियों में पानी भरने लगा है और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक हल्की से तेज बारिश होगी। वहीं यूपी के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यही हाल अन्य राज्यों यूपी बिहार और पहाड़ी राज्यों का भी है, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आज आसार हैं।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम पूर्वानुमान :

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, पालघर, ठाणे और रत्नागिरी में तेज़ बरसात की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ और बारिश ने महाराष्ट्र और गुजरात में काफी तबाही मचाई है, और देश के कई अन्य इलाके भी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। बारिश के करण पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। पहाड़ी इलाकों में तो कई रास्ते भी बंद हो चुके हैं जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां भी कर दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश, भारी बारिश हो सकती है। देशभर में मॉनसून सक्रिय हो गया है। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में 2 अगस्त यानी आज बारिश होगी। पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक मॉनसूनी हो रहा है। इस बारिश से कुछ राज्य ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र जो समुद्र तट पर स्थित है उसके कुछ जिले ज्यादा प्रभावित है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में राजस्थान में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में अति भारी वर्षा दर्ज की गई। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते 11 बांधों के कुछ गेट आंशिक रूप से खोलने पड़े। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आज आसार हैं। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है, आज भी बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में इस बार मॉनसून में कई जिलों में कम बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 31 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश का हाई अलर्ट जारी :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक हल्की से तेज बारिश होगी। वहीं यूपी के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आज आसार हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में राजस्थान में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई है और अगले 48 घंटो के भीतर जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अन्य ट्रफ लाइन प्रदेश के मध्य से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तो वहीं साउथ गुजरात के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में 2 अगस्त यानी आज बारिश होगी। पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक मॉनसूनी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *