सार :

मौसम विभाग द्वारा आज यानी 3 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुख्यतः मध्य प्रदेश के दो जिलों नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में आज 03 सितंबर को रेड अलर्ट है। वहीं छतरपुर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, बैतूल और सिवनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

मध्य प्रदेश में मानसून अभी भी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है। गरज-चमक के साथ हल्की से अति तीव्र वर्षा ने राज्य के मौसम का मिजाज बदल हुआ है। कहीं मूसलाधार बारिश से लोग परेशान हैं, तो कहीं हल्की से मध्यम बौछारें लोगों को गर्मी और उमस से राहत दे रही हैं। सतना जिले में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालत बन गए। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी और मानसून ट्रफ की सक्रियता का प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने दो जिलों के लिए रेड अलर्ट, 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आज कुछ हिस्सों में 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ तेज रफ्तार हवा चलने का अनुमान भी जताया गया है।

अगर हम भोपाल के मौसम की बात करें तो आज भोपाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे। भोपाल और उसके आस-पास के इलाकों में 16-18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही बारिश और आंधी-तूफान की भी आशंका है। भोपाल में अधिकतम तापमान लगभग 27°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों की तुलना में पश्चिमी हिस्सों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन मौसम के पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत कई जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आने वाले 24 घंटों में होगी भारी बारिश :

मौसम विभाग ने इंदौर, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन और राजगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने मौसमी सिस्टम और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, अनूपपुर, सतना, शहडोल, डिंडौरी, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, सागर, दमोह, छतरपुर, मैहर और पांढुर्णा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *