सार :

दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में cjp और भारतीय युवाओं समेत कई बड़ी हस्तियां द्वारा हो रहे प्रदर्शन के चलते आज बड़ी ख़बर सामने आई है। Cjp और प्रदर्शन में जो मांग की जा रही थी वह लगभग पूरी होती नजर आ रही है। सोनम वांचुक ने अपना अनशन त्याग दिया था साथ ही पीएम मोदी के आधी रात को देश के युवाओं को संबोधित किया और आज शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर आई बड़ी ख़बर जानें विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

दिल्ली के जंतर मंतर पर और देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम एक खत भी लिखा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे। आज सरकार और सीजेपी के बीच तीसरे राउंड की बातचीत थी। उससे पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यानी शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को सौंप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया ताकि ‘राष्ट्र विरोधी ताकतें’ इस मुद्दे का फायदा उठाकर लोगों के बीच भ्रम न फैला सकें। उन्होंने अपने इस्तीफे पत्र में कहा है कि उनका मन काफी दुखी है।

बता दें कि CJP पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन चला रही है। और इसके साथ ही सोनम वांचूक भी भूख हड़ताल पर थे। सरकार ने उनको सांत्वना देते हुए उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई थी। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। आज 2 बजे तीसरे दौर की बातचीत थी। मगर उससे पहले ही सीजेपी ने कह दिया था कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा, तब तक बातचीत नहीं होगी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर भाजपा प्रमुख अभिजीत ने क्या कहा :

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं। अभी तो ये शुरुआत है। अभी सिर्फ पहला विकेट गिरा है। दीपके ने आगे कहा कि पिछले 1 महीने में बहुत सारे बड़े-बड़े नेताओं ने मुझसे आकर कहा कि तुम सरकार को नहीं जानते हो। इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। मैं कहना चाहता हूं कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर मौजूद पुलिस को भी धमकाया। दीपके ने कहा कि अगर एक मंत्री का इस्तीफा हुआ है तो तुम लोग क्या हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *