उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक लगातार देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर ,पंजाब ,हरियाणा, दिल्ली ,यूपी ,बिहार समेत अन्य राज्यों में शीत लहर जारी है। जिसके चलते लगातार तापमान गिरता जा रहा है। दिल्ली के हालात यह हो गए हैं कि अधिकतम तापमान भी न्यूनतम पर आ पहुंचा है। वही आज मौसम विभाग के द्वारा यूपी बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और इसका असर मध्य भारत के राज्यों में भी साफ दिखाई दे रहा है यहां भी पिछले दो दिनों से शीत लहर का असर दिखाई देने लगा है जिनकी रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट हुआ जारी, दिल्ली में कोल्ड डे घोषित:-

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। लोग घरों से कम से कम निकालना चाहते हैं। ठंड में लोग ठंड से बचने के अलग-अलग तरीके ढूंढने लगे हैं। कुछ अलार्म जलाकर ठंड भगाने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ चाय पीकर तो कुछ दिन भर गर्म कपड़े पहनकर ठंड को भगाने की कोशिश कर रहे हैं और ठंड से लड़ रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अभी इस मौसम से राहत की कोई खबर नहीं दी है। मौसम विभाग का मानना है कि आगे आने वाले दिनों में मौसम और भी बिगड़ेगा और ठंड में इजाफा होगा साथ ही तापमान में तेजी से कमी भी आएगी।

मौसम विभाग ने दिल्ली में कोल्ड डे घोषित कर दिया है दिल्ली में लगातार चल रही शीत लहर से तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है जिससे कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है और अधिकतम तापमान भी न्यूनतम पर आ पहुंचा है। साथ ही दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा, पंजाब ,चंडीगढ़ आदि में भी कोरे से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। साथ ही कड़ाके की ठंड का दौर यहां भी चालू है। पहाड़ी राज्यों से आ रही शीत लहर लगातार यहां का तापमान गिरा रही है और ठंड में इजाफा कर रही है यह शीत लहर का असर आप मध्य भारत में भी देखने को मिलने लगा है हवा की रफ्तार यहां भी तेज हो गई है।

मौसम विभाग ने भारत के पहाड़ी राज्यों में अगले आने वाले कुछ दिनों में भारी बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन आने वाले दिनों में 8 से 9 जनवरी तक यहां बारिश की संभावना बताई है और कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना बताई है। साथ ही मौसम विभाग ने यहां अभी मौसम में सुधार की और ठंड से राहत की कोई खबरें नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 10 जनवरी तक मौसम के इसी तरह के रहने के हालात हैं।

पहाड़ी राज्यों में होगी बर्फबारी, तो दिल्ली समेत यूपी ,बिहार में बारिश का अलर्ट हुआ जारी:-

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर के प्रभाव से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली समेत यूपी और बिहार में आज से 9 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है साथ ही मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में 6 जनवरी को कोल्ड डे घोषित कर दिया गया है यानी रातों की तरह दिन भी काफी ठंडा रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. लगातार चल रही शीत लहर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। शीत लहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान लगातार गिर रहा है। इस कड़ाके की सर्दी के बीच लखनऊ मौसम केंद्र ने प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। यानी आने वाले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में कोल्ड डे यानी दिन भी बेहद सर्द रहेंगे रातों की ही तरह, यही नहीं कोल्ड डे का मतलब यह भी होता है कि अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री से कम रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 06 जनवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, कल नई दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है. कल भी दिल्लीवासियों को धूप के दर्शन नहीं होंगे. 07 जनवरी की बात करें तो नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा। देश की राजधानी नई दिल्ली में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है. वहीं, सुबह और शाम के वक्त कुछ इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में और सर्दी बढ़ेगी. आज पूरा दिन दिल्ली में धूप गायब रही जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ. कल की बात करें तो कल भी नई दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. आनेवाले दिनों में दिल्ली में बारिश के चलते ठंड बढ़ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *