सार :

भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश में दो विपरीत वेदर सिस्टम एक्टिव हो चुके हैं। कहीं भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है तो कहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देकर कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। अभी भी प्रदेश में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया है। आईए जानते हैं कि मौसम विभाग ने किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया; जाने पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

इन दोनों देशवासी गर्मी का कहर झेल रहे हैं इसी बीच कई राज्यों में मौसम ने अपने तेवर बदल दिए हैं और बारिश के साथ गर्मी से राहत दी है इसी बीच मध्य प्रदेश में भी मौसम में अपना रुख बदल लिया है मौसम विभाग में पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से विभाग ने 28 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिनमें ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्‍य प्रमुख शहर प्रभावित होने की संभावना हैं। मौसम विभाग में पूर्वानुमान जताया है कि यहां 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक ओलावृष्टि और गरज-चमक से साथ बारिश होगी। यह खबर किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस तरह मौसम बदलने का कारण नए पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया है।

अब अगर हम गर्मी की बात करें तो मध्य प्रदेश में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है बारिश होने के बाद भी कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है तापमान अभी भी 40 से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है कई जिलों में तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया है आने वाले दिनों में इसके और बढ़ाने की संभावना है मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर के खत्म होने के बाद तापमान में और इजाफा नजर आएगा। अभी प्रदेश में दो विपरीत व्यवहार सिस्टम एक्टिव होने की वजह से गर्मी में कमी देखी गई है एवं हीट वेव से भी रहता है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

मध्य प्रदेश में तापमान 40 पार :

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवात के वजह से बारिश होने के बावजूद भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक बना हुआ है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। भोपाल में कल का मौसम (बृहस्पतिवार) 40.5 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में किया आंधी तूफान का अलर्ट जारी :

एमपी के पड़ौसी राज्यों में दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं। जिससे कई इलाकों में ओलावृष्टि हो रही है। 8 मई तक अभी प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। जहां बारिश के साथ-साथ आंधी और ओलावृष्टि की स्थिति बनी रहेगी। एमपी के तापमान में गिरावट से लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी से राहत मिली है। मध्य प्रदेश का अधिकतम तापमान में फिलहाल 38 डिग्री पर आ गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में फिलहाल तेज गर्मी का असर कम हो गया है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत भी हो सकता है। अगर इसी तरह नमी बनी रहती है तो आने वाले समय में मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने इन 28 जिलों में आंधी तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है; दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर प्रमुख हैं। इसके अलावा 6 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *