सार :

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए थे। अब उन चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। बता दें कि इन दोनों ही राज्यों में पुरानी सत्ता का उलटफेर हो चुका है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के परिणामों ने सभी को चौका दिया है। थलापती विजय की टीवीके ने शानदार जीत हासिल की है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है। पहली बार चुनाव लड़ने मैदान में उतरे विजय के सियासत के भी सुपर स्टार साबित हुए। चुनाव प्रचार के दौरान विरोधी पार्टियां उनके फिल्मी छवि को लेकर उनका मजाक भी बनाती रही हैं, लेकिन विजय ने ये साबित कर दिया है कि को राजनीति के भी शानदार खिलाड़ी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। महज 2 साल पुरानी पार्टी के साथ, विजय ने 60 साल पुरानी पार्टियों को कड़ी टक्कर दी और 100 से अधिक सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे, जो उनके धमाकेदार राजनीतिक डेब्यू को यादगार बना रहा है।

अपनी इस भारी जीत के साथ ही थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के प्रमुख दावेदार बन गए हैं। युवाओं और महिलाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता, 70 फिल्मों का स्टारडम और करप्शन-परिवारवाद के खिलाफ मुखर रवैया जीत का मुख्य कारण बना।

विजय के मेनिफेस्टो में थे ये वादे :

  • बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का वादा।
  • हर घर तक 100 प्रतिशत पाइप से पीने का पानी पहुंचाने का वादा।
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा।
  • महिलाओं के हर महीने 2,500 रुपये की सहायता राशि देने का वादा।
  • गरीब परिवारों की महिलाओं की शादी के लिए पार्टी ने 8 ग्राम सोना और अच्छी क्वालिटी की सिल्क साड़ी देने का वादा।
  • बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने 3,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का वादा।
  • ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने का वादा।
  • ग्रेजुएट धारकों को 4,000 रुपये भत्ता और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये भत्ता देने का वादा।
  • हर साल 6 मुफ्त LPG सिलिंडर देने का वादा।
  • 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के कृषि सहकारी फसल ऋण को पूरी तरह माफ करने का वादा।
  • महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा।

विजय की जीत से टूटा 60 साल का सियासी चक्र :

दक्षिण भारत की राजनीति में हमेशा से फिल्मी सितारों का दबदबा रहा है। MGR, करुणानिधि, जयललिता और एनटी रामाराव- ये सभी मेगास्टार थे, जिन्होंने पर्दे से निकलकर राजनीति में अपनी जगह बनाई। जब ‘थलापति’ विजय ने राजनीति में कदम रखा, तो लगा कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है। कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेता ने भी ‘मक्कल निधि मय्यम’ के जरिए उम्मीद जगाई थी, लेकिन वो विफल रहे। बता दें कि चेन्नई से मदुरै और कोंगू नाडु तक, विजय ने अपने पहले ही चुनाव में सबको पीछे छोड़ दिया। ‘घिल्ली’ बॉय, जो ‘मास्टर’ बना और अब सच्चा ‘जन नायक’ बनकर उभरा हैविजय की ये जीत इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि इसने तमिलनाडु की 60 साल पुरानी वंशवादी और दो-पक्षीय संरचना को जड़ से मिटा दिया है। TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 107-110 सीटों पर बढ़त या जीत बनाकर सबको चौंका दिया है।

थलापति विजय कब लेंगे सीएम की शपथ :

विजय की पार्टी अभी बहुमत से कुछ दूरी पर है। गठबंधन सरकार बनाकर वह जल्द ही शपथ लेने के लिए घोषणा कर सकते हैं आधिकारिक तौर पर अभी कोई इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन 9 मई को विजय सीएम की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *