22 जून 2026 दिन सोमवार का दैनिक राशिफल;
आज 22 जून 2026 दिन सोमवार कुछ राशियों के लिए है बेहद खास और अत्यंत महत्वपूर्ण। आज चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।
- मेष राशि ( Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। सुबह से ही काम पीछे पड़ा रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर चिंता थोड़ी कम होगी। घर में किसी बात पर बहस से बचना बेहतर रहेगा। शाम तक मन हल्का महसूस होगा।
- वृषभ राशि(Taurus ) ♉: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई रहेगा। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। बिजनेस में पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
- मिथुन राशि ( Gemini ) ♊: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। घर में सुख-शांति का माहौल है। बस अपनी जुबान से उसे बिगाड़ मत दीजिए। धन के मामले में स्थिति अच्छी है। कामकाज में आज स्थिरता रहेगी। घर से या परिवार के सहयोग से जुड़ा कोई काम बनता दिख रहा है।
- कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी। कोई पुरानी चिंता कम हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। शाम को आराम मिलेगा।
- सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। छोटी बात को बड़ा बनाने से नुकसान हो सकता है। कामकाज में दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी रखें। परिवार का साथ मिलेगा तो मन शांत रहेगा।
- कन्या राशि ( virgo ) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज सोच समझकर चले। किसी पर जल्दी भरोसा न करें। काम में देरी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के लोगों से सलाह लेकर चलना बेहतर रहेगा।
- तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में काम की तारीफ हो सकती है। रुका पैसा मिलने के संकेत हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
- वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आज लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। मन पहले से शांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति बेहतर रहेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा।
- धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों दिन आलस से भरा हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। मन खुश रहेगा।
- मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे। निवेश के लिए दिन उत्तम है।
- कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य और चोट-चपेट के प्रति सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और धैर्य बनाए रखें।
- मीन राशि (pisces) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।
