16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार का दैनिक राशिफल;
आज 16 जुलाई 2026 दिन गुरूवार है। आज मेष राशि के लिए दिन खास साबित होगा। आज चंद्र देव कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। जिसका सभी राशियों पर कैसा असर होगा। आईए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।
- मेष राशि ( Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। सफलतादायक समय है, कार्य मनोकूल तरीके से पूरे होंगे। किसी को वचन देने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें।
- वृषभ राशि(Taurus ) ♉: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे और उत्साह बना रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।
- मिथुन राशि ( Gemini ) ♊: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अस्थिरता आ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
- कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सोच समझकर काम लेने वाला है। आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और धैर्य से काम लें।
- सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- कन्या राशि ( virgo ) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और परिवार में खुशहाली रहेगी।
- तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, निवेश सोच-समझकर करें।
- वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए अत्यंत शुभकारी है। चंद्रमा और गुरु का मिलन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
- धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रकार के बड़े निवेश या लेन-देन से बचें।
- मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला जुला होगा। वाद-विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए बड़े सौदों से बचें।
- कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा।
- मीन राशि (pisces) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है
