आज 5 जुलाई 2026 दिन रविवार के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आए हैं। आज चंद्र देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जिसका सभी राशियों पर कैसा असर होगा। आईए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि ( Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। अपने काम में और तेजी लाना होगा। नेगेटिवटी को किसी भी तरह से बढ़ने ना दें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। धन प्राप्ति के साधन बनेंगे।
वृषभ राशि(Taurus ) ♉: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। नए काम की योजना बनेगी। अपने मान सम्मान का ख्याल रखें। वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि ( Gemini ) ♊: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अधूरे काम पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा। करियर को आगे बढ़ाने के लिए नए सिरे से विचार करें। क्रोध से बचना होगा। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सोच समझकर काम लेने वाला है। मन की बात सबसे ना कहें। धन संबंधी लेनदेन सावधानी से करें। संतान की ओर और ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी में निवेश से बचना होगा। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी।
सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। गुस्से में किसी से कोई बात कहने से बचना होगा। व्यापार की तरक्की के लिए किए प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि ( virgo ) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के साथ बातचीत में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। अपने स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर पर विशेष ध्यान दें।
तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शिक्षा से जुड़े कार्य सफल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल दायक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में कोई नया निवेश सोच-समझकर करें। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंग।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारिक यात्राओं से लाभ होने के योग हैं। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि (pisces) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता और नई खुशियां प्राप्त होंगी। व्यापार और शिक्षा के लिए दिन बेहद अनुकूल है। प्रेम संबंधों में संतुष्टि और प्रसन्नता बनी रहेगी।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है