3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार का दैनिक राशिफल;

आज 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार के ग्रह नक्षत्र कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आए हैं। आज चंद्र देव राशि में और श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और बुधदेव वक्रीय स्थिति में हैं। जिसका सभी राशियों पर कैसा असर होगा। आईए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।

  • मेष राशि ( Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फालदायक होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन वाद-विवाद से बचें। बोलने से ज्यादा सुनने की नीति अपनाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • वृषभ राशि(Taurus ) ♉: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। अटके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए साधन खुलेंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य साथ देगा।
  • मिथुन राशि ( Gemini ) ♊: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आलस्य से बचें। कोई भी बड़ा निवेश करने में सावधानी बरतें। परिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आत्मविश्वास के साथ काम लें इसमें कमी न आने दें। आपके बड़े सपने सच हो सकते हैं, पीछे न हटें। स्वास्थ्य अच्छा है परिवार के साथ समय गुजरेगा।
  • सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • कन्या राशि ( virgo ) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। करियर में सफलता और लाभ के नए योग बन रहे हैं। किसी भी तरह के दिखावे से बचें। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ समय गुजरेगा।
  • तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आर्थिक दबाव बना रह सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लें।
  • वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और दूसरों के साथ संबंध सुधरेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने में आनंद मिलेगा।
  • धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों दिन पैसों और छुपे मामलों दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बुधदेव वक्री हैं इसलिए कोई आर्थिक समझौता, इश्योरेंस लेने का प्लान फिलहाल टाल दें। शाम को कोई बड़ा वित्तीय फैसला मत लें।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए व्यक्तित्व और साझेदारी दोनों के लिहाज से खास है। पार्टनर की कोई भावनात्मक और जरूरी बात आज ध्यान से सुनें, यह सुनहरा मौका दोबारा जल्दी नहीं मिलेगा।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सेहत और एकांत दोनों के मामले में असरदार है। खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। मन में किसी बात को लेकर चिंतन चलता रहेगा।
  • मीन राशि (pisces) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यस्थल पर आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *