सार :
देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। मॉनसून के आते ही कई राज्यों में भारी बारिश की शुरुआत भी हो गई है। आर्थिक राजधानी से लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक जोरदार बारिश होने लगी है। आईएमडी द्वारा भी कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार पूर्वक।
विस्तार :
भारत के लगभग हर क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। देश के हर राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं, मौसम विभाग ने देश के हर राज्य में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में कई जगह water logging (जल भराव) की समस्या पैदा हो गई है। जगह जगह से कई खबरें सामने आ रही हैं जहां पानी भरने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अगर हम और बारिश की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत और दिल्ली-यूपी में मानसून के प्रभाव से राहत भरी बारिश हो रही है, वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
देश में मॉनसून ऐक्टिव कई राज्यों में बारिश का रेड, ऑरेंज एंड येलो एलर्ट जारी :

भारत के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट (रेड अलर्ट) जारी किया गया है। 5 जुलाई यानी आज भी कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. जुलाई महीने में कुल मिलाकर सामान्य से कम बारिश (LPA का 94%) और ऊंचे तापमान की संभावना है, लेकिन स्थानीय स्तर पर भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव का खतरा रहेगा। बता दें कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य पहाड़ी इलाको में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम बारिश और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है. पूर्वोत्तर में गर्म और आर्द्र परिस्थितियां हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ (महाराष्ट्र) में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कम दबाव प्रणाली के कारण मध्य भारत सबसे प्रभावित रहेगा।
