सार :
जहां अभी तक एमपी के लोग मॉनसून का इंतज़ार कर रहे थे अब वह इंतज़ार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश में 29 जून 2026 को मानसून सक्रिय हो गया है। इससे मौसम विभाग द्वारा अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उमस और तापमान में गिरावट देखी जाएगी और राहत मिलेगी। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार पूर्वक।
विस्तार :
भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश में अब मॉनसून का आगमन हो चुका है। प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 29 जून यानी बीते कल जब प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हुआ तो कई जिलों में तेज़ आंधी तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां देखी गई । बता दें कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। आज रात राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश की 90% संभावना है। अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के करीब है। सुबह से ही बादल छाए हैं और शाम/रात को गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। जहां कई जिलों में गर्मी से राहत मिली है तो कुछ जिले अभी भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। ग्वालियर संभाग में मौसम अभी भी अन्य इलाकों की तुलना में गर्म बना हुआ है, जहां पारा 40°C के पार रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, यहां भी धूल भरी आंधी और बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।
अगर हम प्रदेश के इन्दौर उज्जैन जबलपुर संभाग की बात करें तो यहां भी मॉनसून का असर साफ़ दिखाई दे रहा है। इन संभागों में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर जारी है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उज्जैन में तापमान गिरकर करीब 33.5°C तक आ गया है। आगामी 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे मध्य भारत में तेजी से आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इस पूरा हफ्ता जोरदार बारिश होने की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली चमकने की स्थिति में पेड़ों या इलेक्ट्रॉनिक खंभों के पास न खड़े होने की अपील की है।
मॉनसून सक्रिय, इन जिलों में आज हेवी रैन अलर्ट :
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि कई जिलों में अब भी तेज धूप और उमस बनी हुई है। प्रदेश के इन्दौर उज्जैन भोपाल संभागों में बारिश होनी शुरू हो गई है। इंदौर समेत करीब 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया है। बता दें कि प्रदेश के उत्तरी जिलों में अभी भी गर्मी का माहौल है ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। खजुराहो और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर फिर बढ़ गया है. यहां दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून धीरे-धीरे पूरे मध्य प्रदेश में एक्टिव होगा। अगर मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो जल्द ही बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल मौसम विभाग द्वारा पुर्वानुमान जारी किया गया है कि इन्दौर, उज्जैन, देवास,भोपाल ,रायसेन ,विदिशा, सीहोर आदि जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी जायेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल जून महीने में सामान्य से 38% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. हालांकि, प्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। यही वजह है कि अब तक मानसून केवल 15 जिलों तक ही पहुंच पाया है लेकिन यह जल्द ही सभी हिस्सों को कवर कर लेगा।
