सार :

भारत में मानसून के सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कई राज्यों में आज और कल भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल क्या होगी भारी से भारी बारिश या संडे सूखा गुजरेगा, जाने विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

भारत में मानसून सक्रिय हुए काफी समय हो चुका है और अब यह अपने असली रंग दिख रहा है। अब भारत के उत्तरी राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। विशेषकर गुजरात, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश राज्यों में बारिश ने लगातार रफ़्तार पकड़ी है। इसके चलते तापमान में गिरावट देखी गई और उमस से राहत मिली। कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर भारत समेत पहाड़ी राज्यों में जोरदार बारिश से हालात यह कि कैलाश मानसरोवर यात्रा तक बंद करनी पड़ी।

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक तबाही मचा दी है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ, माता वैष्णो देवी यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। भूस्खलन और सड़कें बंद होने से हजारों तीर्थयात्री और स्थानीय यात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। जम्मू इलाके में लगातार बारिश से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके चलते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद रहा। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक 26 जुलाई यानी कल से मानसून की बारिश का एक और दौर शुरू होने जा रहा है।

मॉनसून सक्रिय इन राज्यों के लिए 24 घंटे भारी :

देश में मानसून की एंट्री के बाद मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने पर कई राज्यों में जोरदार बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मैदानी राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक जोरदार बारिश हो रही है मैदानी इलाकों मैं जल भराव की समस्या सामने आ रही है तो वहीं दूसरी और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है कई जगह रास्ते भी बंद हो गए हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश हो रही है। ये बारिश देर रात से जारी है। दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने का अनुरोध किया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी हालात पर नजर रखे हुए है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी मौसम के यही हाल हैं। यहां भी लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं गुजरात के कई जिलों मैं बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दीया गया है। यही हाल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का भी है। मौसम विभाग द्वारा इन राज्यों में भी जोरदार बरिश की प्रबल संभावना है। वही राजस्थान के भी कुछ जिले आज बारिश में भीगेंगे। एमपी के भोपाल, इंदौर ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज़ बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *