मध्य प्रदेश में हाल ही में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरी हुई है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए अब कर्मचारी चयन मंडल 8454 पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा लेगा। यह दोनों परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। जिनके नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी होंगे। इसमें माध्यमिक शिक्षक की 6 विषयों में 6332 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि माध्यमिक शिक्षक के भोपाल संभाग में 810 पद है। लोक शिक्षण संचालनालय ने ईएसबी को रूलबुक भेज दी है।

यह नोटिफिकेशन 6332 पदों के माध्यमिक शिक्षक की भर्ती के लिए और दूसरा नोटिफिकेशन 2122 पदों पर खेल और गायन ,वादन के माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया जाएगा।

ई एस बी ने पदों की जानकारी देते हुए बताया कि 6 विषयों में सबसे ज्यादा 4114 पद अंग्रेजी में रहेंगे। गणित में 1250 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा संस्कृत में 425 और हिंदी में 384 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। विज्ञान में सबसे कम पर रहेंगे 68,और सामाजिक विज्ञान में 94 पद पर भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *