सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवक और युवतियों के लिए एक अच्छा मौका आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 1800 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए निकाला गया है ।
दिल्ली में शिक्षक बनने के उम्मीदवार ,माध्यमिक शिक्षक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक का इंतजार करना होगा। अतः इन पदों के लिए आवेदन 17 अगस्त से किए जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 होगी। अतः 15 सितंबर से पहले अभ्यर्थी अपने-अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करें।
और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट https://dsssb.Delhi.gov.in पर जाकर वितरित कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
