झारखंड में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है लो की पढ़ाई पूरी कर चुके और लो में ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवारों के लिए अब सिविल जज बनने का मौका आ गया है।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें सिविल जज के पदों पर भर्ती की जाएगी। झारखंड न्यायिक सेवा में सिविल जज यानी जूनियर डिविजन के 138 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए इन पदों पर भर्ती आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 अगस्त 2023 से आवेदन कर सकेंगे आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 रखी गई है अत इससे पहले अपने आवेदन जमा करें। और अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *