सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवक और युवतियों के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में जॉब करने का एक अच्छा और सुनहरा मौका आ गया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने 450 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उनके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस नोटिफिकेशन के जरिए 490 पदों पर अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। जिसमें दसवीं पास से ग्रेजुएट तक किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर रखी गई है। इससे पहले आप अपने आवेदन जमा कर सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ऑफिशल वेबसाइट iocl.com पर जाकर विजिट करें और जानकारी प्राप्त कर करें।
