सरकारी नौकरी और बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए एसबीआई ने एक ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करते हुए रिक्त पदों की जानकारी दी है। इसके तहत देश भर में 6160 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है और आवेदन मांगे हैं।
ग्रेजुएशन कर चुके इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन 21 सितंबर तक एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं।
और अधिक जानकारी जैसे योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस, आयु सीमा, सैलरी आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए चयन प्रक्रिया में रिटन टेस्ट लिया जाएगा, जिसके आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
