भारतीय स्टेट बैंक ने 6 सितंबर 2023 को 2000 पदों पर वैकेंसी निकाली है और भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। यह 2000 खाली पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए डिपार्टमेंट ने 7 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक आवेदन मांगे हैं।
बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। जिसके लिए वह आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का मोड ऑनलाइन रखा गया है अतः उम्मीदवार इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट https://sbi.co.in पर जा सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इन पदों के लिए 21 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
