सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे और रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवक और युवतियों के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती सेल ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 54 पदों पर भर्तियां निकली है और भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 25 साल रखी गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती सेल की ऑफिशल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस के तहत उम्मीदवारों का सिलेक्शन क्वालिफिकेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स अचीवमेंट की जांच और स्पोर्ट्स ट्रायल में परफॉर्मेंस के आधार पर ही किया जाएगा। इसके लिए संबंधित खेल में अचिवमेंट सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *