नवंबर माह शुरू होते ही देश के कई राज्यों में ठंड की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है। कुछ दो दिनों पहले ही ऐसा महसूस होने लगा था कि ठंड अब बढ़ने वाली है लेकिन जैसे ही नवंबर शुरू हुआ वैसे ही ठंड कमजोर पड़ गई। मध्य भारत में नवंबर शुरू होते ही रात में ठंड के तेवर कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। नवंबर की पहली रात के तापमान में 24 घंटे में 1.8 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की हवा का रुख उत्तर ,उत्तर पूर्वी था, लेकिन उसकी रफ्तार बहुत कम थी इस कारण तापमान कम होने की वजह बढ़ गया। रात का तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को दिन का तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया है यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है बताया जा रहा है बुधवार के मुकाबले इसमें एक डिग्री का इजाफा हुआ।

दिन में लोगों को गर्मी का सामना और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है वहीं रात में इस गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है और पारा घटता है लेकिन पिछले सालों के मुकाबले यह पारा भी ज्यादा बताया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो 4 नवंबर को उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है जिसके कारण रात के तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है यानी अभी ठंड आने के लिए और ठंड का एहसास के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।

दिल्ली NCR में छाई धुंध, हवा हुई खराब ,प्रदूषण बेकाबू ;तो स्कूलों की छुट्टियां:-

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब बताई जा रही है दिल्ली एनसीआर में धुंध छाई हुई है। देश की राजधानी दिल्ली बीते 5 सालों में सबसे प्रदूषित शहर रहा है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता को बहुत ही गंभीर श्रेणी में नापा गया है और यह बहुत ही प्रदूषित बताई जा रही है केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति ने भीषण प्रदूषण को देखते हुए गुरुवार से दिल्ली एनसीआर में ग्रह का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है इसके तहत सभी गैर जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ और bs3 पेट्रोल व bs-4 डीजल, हल्के मोटर वाहनों, चार पहिए वाहनों पर रोक लगा दी गई है। पीक आवर्स से पहले सड़कों पर रोज पानी का छिड़काव होगा।

धूल को दबाने के लिए रसायनों का उपयोग किया जाएगा। पत्थर तोड़ने ,खनन और उसे जुड़े काम प्रतिबंधित रहेंगे। सीएक्म ने निर्देश दिए हैं कि सरकार चाहे तो पांचवी तक के स्कूलों को बंद कर सकती है और ऑनलाइन क्लास लगा सकती है इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने पांचवीं तक कक्षा के सभी स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

मेट्रो के चक्कर बढाए गए:-

दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रुप 3 लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने अपने फेरे बढ़ा दिए हैं डीएमआरसी ने बताया कि पूरे नेटवर्क में 20 फेरे बढ़ाए गए हैं जिससे कि लोगों को ट्रैवल करने में असुविधा न हो और जो भी वाहनों को चलाने की मनाही है वह लोग आसानी से ट्रेवल कर सके और अपने रोज दिनचर्या के काम कर सकें।

दिल्ली के 300 किलोमीटर के अंदर प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रियल यूनिट और थर्मल पावर प्लांट पर नजर रखी जाएगी व कार्यवाही भी हो सकती है। होटल व रेस्तरां के तंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ऐसे सभी कर्म को अभी रोका गया है जिससे की हवा और प्रदूषित हो सकती है और हवा में धुंध बढ़ सकती है।

इन सभी पर लगा दी गई है रोक:-

दिल्ली एनसीआर और दिल्ली के कई रीजंस में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने इन कार्यों पर रोक लगा दी गई है।

  • राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के अलावा सभी तरह की निर्माण गतिविधियां बंद रहेगी।
  • सड़कों की झाड़ू से सफाई नहीं होगी, नियमित तौर पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
  • बस समेत सभी तरह के सार्वजनिक वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • पत्थरों की कटाई जैसी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
  • हॉट मिक्स प्लांट, व ईट के भट्टे चलने पर रोक लगा दी गई है।
  • होटल ब रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
  • थर्मल पावर प्लांट पर नजर रख जाएगी और कार्यवाही भी हो सकती है।
  • राज्य सरकारों को सलाह दी गई है की पांचवी तक की कक्षाओं को अभी बंद किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *