वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा ठंड में डिस्टरबेंस:-

देश में मानसून के जाने के बाद ठंड का एहसास हर जगह होने लगा है देश के कई राज्यों में ठंड बड़ी है तो कहीं बढ़ने लगी है। देश के कई राज्यों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आने लगी है जहां दिन में धूप से तापमान बढ़ने लगता है वही रात में ठंड के कारण तापमान में गिरावट आती है। देश के कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में बारिश के आसार हैं वहीं केरल में और देश के दक्षिणी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कई जगह भारी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं कई इलाकों में येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। जिसका असर मध्य भारत तक भी देखने को मिल सकता है। वही देश के पूर्वी राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य भारत के राज्यों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की सी बूंदाबांदी भी मौसम विभाग के द्वारा बताई जा रही है वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शहरों के मौसम में बदलाव आ रहा है दिन में तेज धूप निकल रही है लेकिन रात में ठंडक बढ़ गई है न्यूनतम तापमान 2 दिन से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है इसे रात में लोगों को ठंड महसूस हो रही है शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

बारिश और बादल छाए रहने से फसलों को होगा नुकसान:-

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बादलों के असर से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बादलों के कारण फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जल्दी से जल्दी गेहूं की बौनी पूरी कर ले, इसके बाद फिर चने की बौनी भी की जाएगी। यानी अभी अगर मौसम में बारिश हुई और ठंड नहीं बढ़ती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

नवंबर से पड़ेगी तेज ठंड:

वही मौसम विभाग ने बताया कि रविवार रात से हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो जाएगी वहीं दिन का तापमान स्थिर बना रहेगा अगले 10 दिन ऐसी ही स्थिति होने की संभावना है हालांकि अच्छी ठंड की शुरुआत नवंबर के दूसरे हफ्ते से होगी। जब उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद बर्फीली हवा आना शुरू हो जाएगी तो मध्य भारत और देश के अन्य राज्यों में ठंडक का एहसास होने लगेगा अन्यथा ठंड बढ़ने लगेगी।

शनिवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज तो की गई है लेकिन जिस तरह मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की बात कही है उसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है ऐसा ऐसे में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम पूर्वानुमान की माने तो नवंबर के दूसरे हफ्ते से ही तेज ठंड पढ़ना शुरू होगी, अतः हम कह सकते हैं की दिवाली के बाद तेज ठंड पढ़ना शुरू हो जाएगी।

उत्तर भारत में ठंड के हाल:

मौसम पूर्वानुमान की माने तो उत्तराखंड के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में हल्की से मध्यम बारिश के असर हो रहे हैं जबकि उत्तराखंड के 4000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है इसके अलावा राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा उत्तराखंड में रात का तापमान 13 डिग्री और दिन का तापमान 28 डिग्री चल रहा है बताया जा रहा है कि अगले आने पिछले 10 दिनों में कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है मैदानी शहरों में भी तापमान गिरने से लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा होने लगा है जबकि पार्वती इलाकों में ठंड बड़ी है ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

शनिवार को देश के उत्तरी राज्यों दिल्ली up आदि में कोहरा देखने को मिला वहीं देश के दक्षिणी राज्यों केरल तमिलनाडु आंध्र प्रदेश दक्षिणी तट अंडमान और निकोबार दीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई वही देश के पर्वतीय राज्यों में ठंड के बढ़ने और बर्फबारी के होने के साथ ही देश के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने लगेगी और नवंबर की दूसरे सप्ताह से देश में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *