देश में ठंड का दौर शुरू हो चुका है लेकिन फिर भी कई राज्यों में ठीक से ठंड नहीं आई है। लगातार हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव होते रहे हैं जिससे कि सीजन डिस्टर्ब होता नजर आया है वही देश के कई राज्यों में अभी तक ठंड का सही से दौर शुरू नहीं हुआ है आए दिन पारा गिरता चढ़ता नजर आ रहा है अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो 25 नवंबर से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना है जिससे कि पारा एक बार फिर चढ़ता नजर आएगा, लेकिन उसके बाद तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

बताया जा रहा है कि नवंबर की आखिरी हफ्ते में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखाने वाला है। 26 या 27 नवंबर को सीजन का पहला मावठ गिरने वाला है और तेज ठंड का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर में 10 साल का सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो 25 नवंबर को उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। इसका असर मध्य प्रदेश पर भी काफी दिखाई देगा। संकेत के मुताबिक यह स्ट्रांग हो सकता है इससे 26 से 27 नवंबर को इंदौर, उज्जैन संभाग और 27 से 28 नवंबर को भोपाल समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अभी से दिखने लगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर:-

अगर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार से ही मौसम में तूफान का असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते तापमान में इजाफा देखने को मिला है मौसम विभाग की माने तो ऐसा बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के असर के कारण देखने को मिल रहा है जिससे की मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं और आगे के दिनों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है लेकिन फिर इसके बाद मौसम में एकदम ठंड के बढ़ने की संभावना भी है। जिसके बाद से तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा और मौसम में उलट फेर हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी चार-पांच दिन तक तेज ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के कारण पूर्वी हवा आ रही है जिससे की तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।

सुबह-सुबह धुंध में हो रहा है इजाफा:-

ठंड के आने से पहले ही कई जगहों पर धुंध छाने लगी है यह धुंध सुबह-सुबह ज्यादा तादाद में देखने को मिली है जिससे कि कुछ दूरी तक भी देखने में समस्या पैदा हो रही है। धुंध का कारण मौसम में अचानक आ रहे बदलाव को भी बताया जा रहा है वही पराली जलाने के कारण उठ रहा धुंआ वातावरण में धुंध का कारण बन रहा है। सुबह-सुबह घनी धुंध छाई रहती है इस दौरान विजिबिलिटी 3000 मी हो गई है। सुबह धूप निकलने के बाद इस धुंध में कमी आने लगती है लेकिन अभी भी लोगों को तेज धूप देखने को नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा बताया जा रहा है कि अब इस मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आकर जाने के बाद ही संभव होगा। जिससे कि ठंड का मौसम सही से शुरू होगा।

यह धुंध का दौर दिवाली की रात के बाद ज्यादा होने लगा है दिवाली के रात के बाद हवा में प्रदूषण ज्यादा बढ़ गया है जिससे कि धुंध की समस्या ज्यादा पैदा होने लगी है। आतिशबाजी के कारण दिवाली के दूसरे दिन हवा में प्रदूषण के साथ-साथ धुंध की समस्या भी पैदा होने लगी है। अगर बड़े शहरों की बात करें तो बड़े शहरों में लगातार सुबह-सुबह धुंध की समस्या पैदा हो रही है और यह दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है ऐसा बताया जा रहा है कि अब यह धुंध की समस्या ठंड के बढ़ने के साथ ही कम होती नजर आएगी।

कहां-कहां मौसम विभाग ने जताई तेज बारिश की संभावना:-

यूपी और उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यूपी में आज मौसम शुष्क बना रहेगा और आगे भी मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम के नजारे बदले हुए हैं पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। जिसके बाद आज भी यहां बारिश की संभावना है इसके अलावा जम्मू कश्मीर ,गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद में भी अलग-अलग स्थान पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार दीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है यह भी अनुमान लगाया गया है कि असम ,मेघालय ,मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा वही साइक्लोन मिद्धिली बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है इसकी वजह से त्रिपुरा और मिजोरम के हिस्सों में बारिश नहीं हुई है अब इसके उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ाने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है बर्फबारी से सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी रहेगा हिमाचल प्रदेश और उत्तर उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है वहीं आज यानि सोमवार से तापमान से और गिरावट आ सकती है केदारनाथ जोशीमठ और चोपता में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है उधर मौसम विभाग ने शिमला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी भी करी है यहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *