बीते कुछ दिनों से देश के मौसम में लगातार जोरदार उलट फेर देखने को मिल रहा है। देश के हर हिस्से में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखा गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब कहीं कड़ाके की धूप निकल रही हो और कहीं बाढ़ आ रही हो तो कहीं बर्फबारी के चलते तापमान माइनस में चला गया हो इस बार मौसम में होने वाले बदलाव के कारण सर्दी के पैटर्न में फेरबदल हो गया है। अभी तक कई जगह लोग कड़ाके की सर्दी का इंतजार कर रहे हैं तो कहीं पारा माइंस में जा चुका है। लेकिन अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब मौसम में ठहराव आएगा और न्युनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी में इजाफा देखने को मिलेगा।
बारिश का सिलसिला होगा खत्म और बढ़ेगी ठंड:-
मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों को छोड़ मैदानी राज्यों में भी ठंड में इजाफा होने वाला है और तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में रात में ठंडक बढ़ने की प्रबल उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल दिन में गर्म और रात के समय ठीक-ठाक ठंडक पड़ रही है। वही उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला फिलहाल के लिए थमने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही 9 ,10 और 11 दिसंबर को उत्तर भारत के प्रदेशों में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है।
बीते कुछ दिनों से देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते अब उत्तर भारत के राज्य यूपी ,बिहार, पंजाब, चंडीगढ़ ,हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में ठंड में इजाफा होगा। और यहां आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं अब इन राज्यों में बारिश की संभावना खत्म हो चुकी है जब तक कोई अन्य पश्चिमी विक्षोभ या अन्य तूफान नहीं आता तब तक इन राज्यों में कोई भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं हुई है। अब देश के कई राज्यों को बारिश से छुटकारा मिल चुका है आसमान साफ होने लगा है जिससे कि अंचल में धूप दिखने लगी है मौसम शुष्क होने से धीरे-धीरे अब ठंड में इजाफा भी देखने को मिलेगा।
यूपी मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के आसपास निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं संलग्न विदर्व के ऊपर चक्रवात के अवशेष रूप स्वरूप निकले छोभ मंडल में संकेंद्रित चक्रवर्ती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से 6 ,7 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई थी लेकिन 8 दिसंबर से इसका प्रभाव बहुत कमजोर हो गया है और बारिश रुक गई है बादल छटने से बारिश नहीं देखी गई।
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार:-
बिहार के मौसम में दूसरे राज्यों के मुकाबले मौसम बदला हुआ है। बिहार के कुछ दिनो में बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान मिचांग के चलते आगे बढ़ने के कारण यह डिप्रेशन में बदलकर कई राज्यों में बारिश अभी भी करवा रहा है। जिसमें बिहार भी पीछे नहीं है बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कई जगह अब मौसम साफ होने लगा है और मिचांग का असर अब खत्म होने लगा है। तूफ़ान के असर के खत्म होने पर बारिश थम चुकी है और अब अंचल में धूप निकलने लगी है जिससे की मौसम शुष्क हो गया है और आगे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जिससे की ठंड में बढ़ोतरी होगी।
अभी तक देश के कई राज्यों में ठंड का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है। दिसंबर माह का पहला हफ्ता गुजर चुका है दूसरा हफ्ता भी अपने अंतिम चरणों में ही चल रहा है फिर भी अभी कई हिस्सों में हल्की सी ठंड ही महसूस हो रही है लेकिन मौसम विभाग के द्वारा अब देश के सभी हिस्सों में ठंड में इजाफा होने की संभावना बताई गई है और बारिश में ब्रेक लगने को कहा है।
मध्य प्रदेश मौसम की ताजा खबर:–
मध्य प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो अब यहां बारिश का सिलसिला थम चुका है और अंचल में धूप देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों से सुबह प्रदेश में कोहरा देखा गया है तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है और धूप खिलने लगी है आसमान साफ हो जाने की वजह से मौसम भी शुष्क है। वही रात के तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है। मध्य प्रदेश में अभी तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है लोग अभी भी ठंड का इंतजार कर रहे हैं दिसंबर महीने का दूसरा हफ्ता भी बीतने वाला है लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है। देश के अन्य हिस्सों से आ रहे तूफान का असर और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिससे कि यहां का जलवायु पैटर्न बदलने से ठंड में कमी आई है और दिसंबर माह में पढ़ने वाली ठंड के मुकाबले इस साल ठंड में सबसे ज्यादा कमी आई है।
लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अब प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जिसकी वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा अब बारिश का दौर थम चुका है जिससे कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते ठंड का असर अब प्रदेश में भी देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। अगर मध्य प्रदेश के अगले 10 दिन के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो यहां ज्यादातर अब धूप खिली रहेगी, अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जो की 11 से 12 डिग्री के बीच में रहने की संभावना है। अगले आने वाले हफ्ते में मध्य प्रदेश में कुछ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी है लेकिन मौसम विभाग ने अधिकतर धूप ही बताई है।
