देश के पांच राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव में मुख्य्मंत्री के लिए मतदान किए गए थे। जिनमें सभी पार्टियों ने जमकर जनता को अपनी और आकर्षित करने का काम किया। वहीं मध्य प्रदेश में भी लंबे समय से चल रही शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की जनता को अपनी और आकर्षित करने के काफी प्रयास किया और वह सफल भी रहे। मध्य प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से इस चुनाव में विजई रही और एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लेकिन भाजपा के सामने एक बड़ा सवाल यह था कि मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने मुख्यमंत्री का चेहरा उजागर नहीं किया था और लंबे समय से मध्य प्रदेश की जनता और देश की जनता के सामने यह बड़ा सवाल था कि मध्य प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा।
हाल ही में भाजपा सरकार ने इस सवाल से पर्दा उठा दिया है और मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मोहर लगाई गई है। पार्टी द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर डॉक्टर के लक्ष्मण और आशा लकड़ा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। लंबे समय से मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस से पार्टी ने आखिरकार पर्दा उठा ही दिया है।और मोहन यादव को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पारी मध्य प्रदेश में खत्म हो गई है।
क्या शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों को लगेगा धक्का?
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने पार्टी नेता मोहन यादव को बधाई दी है। उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सोमवार को इसका ऐलान किया गया है। वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान की छुट्टी हो गई है सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की तर्ज पर एमपी में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर होंगे जबकि जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।
बता दे की शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री के तौर पर अब मध्य प्रदेश में समय समाप्त हो चुका है उनकी जगह अब मोहन यादव को यह कमान सौंप गई है अगर इस पर शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों के रिएक्शन की बात करें तो ऐसा कुछ अभी बयान नहीं आया है जिसमें इसके खिलाफ कुछ कहा जाए। शिवराज सिंह चौहान को कोई और पद दिया जाएगा या फिर वह अब दिल्ली की और कूंच करेंगे यह अभी साफ नहीं हुआ है जबकि मोहन यादव को शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी है।
आखिर कौन है मोहन यादव जाने क्या है शिक्षा और अन्य जानकारी:-

छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश को भी अपना अगला नया मुख्यमंत्री मिल चुका है हां मोहन यादव मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक है। उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक डॉक्टर मोहन यादव राज्य के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। इन्होंने बीएससी, एलएलबी और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। नेटबर्थ की बात करें तो उनके पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे में इसका खुलासा किया था। 58 साल के डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण सीट से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव 2023 में 95,699 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से चेतन प्रेम नारायण यादव को 12,941 वोटो से हराया था।
मध्य प्रदेश के नए सीएम के पास कुल 42 करोड रुपए की संपत्ति है जबकि उनके ऊपर देनदार की बात करें तो यह करीब नो करोड रुपए है। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की गिनती राज्य के अमीर नेताओं में की जाती है इससे पहले मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए अधिकतम संपत्ति घोषित करने वाले एमपी के टॉप 3 मंत्रियों में पहले नंबर पर भूपेंद्र सिंह और दूसरे नंबर पर मोहन यादव का नाम शामिल था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में मोहन यादव ने अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हुए कई चीजे उजागर की थी, के उनके पास शेयर बॉन्ड कितने हैं ,सोना कितना है और भी अन्य संपत्ति के बारे में उन्होंने पूरी बातें बताई थी।
उज्जैन दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने राज भवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव का मध्य प्रदेश का नया सीएम बनाने का फैसला लिया है और मध्य प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर दो डिप्टी सीएम होंगे। बता दें कि विद्यार्थी परिषद राजनीति में कदम रखने वाले मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियो का पूरी तरह से आवाहन करूंगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीजेपी ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं निश्चित रूप से इस विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे।
