देश में मौसम के हाल कुछ सही नहीं है हर जगह मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है कहीं तेज बारिश से बाड़े आ रही है तो कहीं तेज ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं कहीं लोग अभी भी ठंड आने का इंतजार कर रहे हैं। देश के हर हिस्से में मौसम अलग-अलग देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान अभी भी जारी है तो उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में ठंड के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। देश के कुछ राज्यों में मौसम साफ रहने की संभावना भी जताई गई है जिसमें मध्य प्रदेश ,गुजरात आदि राज्य शामिल है।

उत्तर पश्चिम और पूर्वी राज्यों में मौसम के हाल बदलेंगे:-

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाके में अगले तीन से चार दिन के अंदर न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री हो सकता है। वहीं पूर्वी भारत के अगले तीन से चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक होने की संभावना जताई गई है। वही देश के पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है और पारा 1 से 2 डिग्री से कम बना हुआ है कहीं-कहीं बर्फबारी भी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान दिल्ली में 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। वही दिल्ली में हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब ,हरियाणा, चंडीगढ़ में भी आने वाले दिनों में घना कोहरा होने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 11 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा। जिससे कि फिर मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वही कल यानी 9 दिसंबर और 10 दिसंबर को असम ,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर ,मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के वक्त कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

दक्षिण भारत में मौसम विभाग द्वारा बारिश का पूर्वानुमान जारी:-

देश के दक्षिण राज्यों में मिचांग तूफान ने जिस तरह की तबाही मचाई है उससे उभरने के लिए अभी काफी समय लग जाएगा। चेन्नई के जलमग्न होने के बाद मिचांग तूफान ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का भी कुछ यही हाल किया है। सबसे ज्यादा असर चेन्नई में दिखाई दिया था। चेन्नई में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए थे इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए परेशान करने वाली खबर भी दी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इसी के साथ मौसम विभाग ने केरल में भी बारिश की बात कही है।

मौसम विभाग की माने तो केरल और तमिलनाडु में 8 और 9 दिसंबर को भारी बारिश की गतिविधियां दिखाई दे सकती हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश अपने साथ परेशानी ला सकती है चेन्नई में अभी भी चक्रवात के चलते हुई बारिश से आम जनजीवन पर अस्त-व्यस्त हो चुका है। घरों ,सड़कों ,नदी ,नाले सब पानी में लबालब है वहीं कई इलाकों में बिजली की सप्लाई भी नहीं हो रही है खेतों में खड़ी फैसले खराब हो चुकी है ऐसे में भारी बारिश का पूर्वानुमान लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज यानी 8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। वही आज चेन्नई में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर को भी चेन्नई में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा।

कमजोर पड़ा चक्रवात मिचांग और बदला डिप्रेशन में:-

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान मिचांग अब कमजोर पड़ चुका है यह दक्षिण के कई राज्यों में तबाही मचाने के बाद आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन में बदल गया है। लेकिन फिर भी इसका असर कई राज्यों पर अभी भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान इस तूफान के असर के कारण संबंधित राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली है तेलंगाना में सबसे ज्यादा ओसतन 28 से 30 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है और राज्य जलमग्न हो चुका है। इन राज्यों में अगले दो दिन अभी हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वही बीते 24 घंटे में बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

जहां देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में अब तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है ठंड पहले की तुलना में बढ़ने लगी है वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। तो दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव हो चुका है वही बिहार ,झारखंड ,पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ घंटे में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *