देश के उत्तरी राज्यों में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने यहां का तापमान तेजी से गिराया है और साथ ही इससे सटे मैदानी राज्यों में भी बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड का सितम जारी है शीत लहर और कोहरे ने लोगों को परेशान करके रख दिया है देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो रही हैं वहीं दिल्ली पंजाब हरियाणा में लोग ठंड और शीतलहर की मार झेल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ रेखा दक्षिणी श्रीलंका से उत्तरी तमिलनाडु तट तक फैली हुई है। वहीं, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों पर पर भी एक चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ठंड के साथ शीतलहर का दौर जारी है। इसकी वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं ,अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

घने कोहरे और मौसम में बदलाव से यातायात में हो रही भारी परेशानी:-

देश के आधे से अधिक हिस्से को भीषण ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मणिपुर समेत 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यातायात के साधनों के घंटो लेट चलने से और लेट होने से यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को घंटा घंटा वेटिंग रूम में अपनी ट्रेनिंग और वाहनों के आने का इंतजार करने के लिए बैठना पड़ रहा है। घने कोहरे की मार से देशभर में ट्रेन और उड़ान सेवा भी प्रभावित हुई। सिर्फ दिल्ली में ही 80 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान पर असर पड़ा है। ये ट्रेनें एक से 6 घंटे की देरी से चलीं। इनमें बंगलूरू-निजामुद्दीन और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं, 50 से अधिक उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इन उड़ानों के आगमन-प्रस्थान के निर्धारित समय में 15 से 30 मिनट तक की देरी हुई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू जाना था, पर खराब मौसम के कारण उनका दौरा भी रद्द हो गया।सोमवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का न्यूनतम 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह इस साल जनवरी माह में सुबह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे तक गया था। उसके बाद से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी।

एक दिन पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिनभर बादल छाए। धूप न निकलने के कारण दिनभर ठिठुरन सी बनी रही। नए साल की शुरू होते ही देश भर में ठंड के मिजाज में अलग ही उलट फिर हुआ है जहां ठंड तेज पड़ रही थी वहां और भी ज्यादा ठंड का एहसास होने लगा है।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश:-

मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। अनुमान है कि दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। लेकिन जब तक लोगों को तेज ठंड का ही सामना करना पड़ेगा

हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 जनवरी तक बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संभावना है कि 14 जनवरी तक इसमें दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। उत्तरायण के बाद मौसम में गर्माहट आने लगेगी यानी अभी तापमान जो तेजी से नीचे जा रहा है वह धीरे-धीरे बढ़ता नजर आएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में फिलहाल कोल्ड डे यानी शीत दिवस का अलर्ट जारी किया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में आज यानी 11 जनवरी से कोल्ड डे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि इसके बाद कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे दोनों से थोड़ी राहत मिल सकती है. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में अगले चार से पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा. इस बीच उत्तर भारत के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश) में मिनिमम टेंपरेचर 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *