सार:

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि देश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जो आपकी गाड़ी की स्पीड ही नहीं, पूरा सफर भी खराब कर सकता है। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। मोसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तराखंड में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

ठंड के बढ़ते ही कोहरे की समस्या दिखाई देने लगती है जिसके कारण आवागम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। IMD के मुताबिक, कोहरे के कारण से गुरुवार की सुबह विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है। इसका सीधा प्रभाव सड़क, रेल और एयर ट्रैफिक पर होगा। इसकी वजह से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आ सकती हैं। ट्रेनें लेट हो सकती हैं और फ्लाइट शेड्यूल भी बदल सकता है। साथ ही आने वाले दिनों मे भी मौसम के यही हाल रहेगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि कोहरे के दौरान गाड़ी धीमी गति से चलाएं। फॉग लाइट का उपयोग करें और बहुत जरूरी ना हो तो सुबह के पीक फॉग के समय घर से ना निकलें, यात्रा ना करें। मौसम विभाग ने अपील की है कि वे उनकी ताजा एडवाइजरी पर नजर बनाए रखें और उसी के मुताबिक अपने दिन की प्लानिंग करें।

मौसम विभाग की माने तो यूपी, पंजाब, हरियाणा में कुछ जगहों पर 18 से लेकर 22 दिसंबर और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर 18 से 21 दिसंबर तक सुबह घने से बहुत घना कोहरा हो सकता है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में 18 से 22 दिसंबह के दौरान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड में कुछ जगहों पर 18 से 20 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, पश्चिमी एमपी और उत्तराखंड में 18-19 दिसंबर को शीतलहर चल सकती है।

राजधानी में प्रदूषण का स्तर तोड़ रहा रिकॉर्ड :

देश में ठंड तेजी से बढ़ रही है, तो वही राजधानी में ठंड के बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनसीआर में विजिबिलिटी घटने के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों की रफ्तार भी कम हुई है। कम विजिबिलिटी के चलते 22 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पहले ही GRAP-फोर लागू कर दिया गया है और अब आज से दिल्ली में और सख्ती बरती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन्स में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे अलग-अलग एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

मौसम विभाग ने गुरुवार के दिन देश के16 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक “उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी ऐसे ही कोहरे वाले हिस्से दिख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *