सार :
भारत इस समय मौसम को लेकर दो चरम छोरों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर जहां उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और घने कोहरे की चादर में लिपटा है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत पर बंगाल की खाड़ी में उठे गहरे अवदाब का खतरा मंडरा रहा है, जिससे भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत पर बंगाल की खाड़ी में उठे गहरे अवदाब की वजह से भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-7 दिनों के दौरान जबकि मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। IMD ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए आने वाले दिन मिले-जुले रहने वाले हैं। बिहार में जहां 10 और 11 जनवरी को ‘शीत दिवस’ की स्थिति बनी रहेगी, वहीं उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की धूप निकलने से ठंड और कोहरे से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

पहाड़ों पर भी यही हाल है, श्रीनगर में शुक्रवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जिससे विश्व प्रसिद्ध डल झील के कई हिस्से पूरी तरह जम गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह बर्फीला दौर 29 जनवरी तक जारी रहेगा। 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे रात के तापमान में और भी भारी गिरावट देखी जा सकती है। कश्मीर घाटी इस समय अपनी सबसे कठोर सर्दियों की अवधि जिसे ‘चिल्ला-ए-कलां’ कहा जाता है, से गुजर रही है।
धुंध से यातायात परेशान विजिबिलिटी हुई कम :
खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट्स हो सकती हैं प्रभावित, पूरे उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में घने कोहरे और खराब मौसम के चलते बुधवार को फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर देखने को मिल सकता है। एयरलाइंस कंपनियों ने इस बारे में अलर्ट भी किया है। एयर इंडिया ने कहा है कि बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और कम विज़िबिलिटी का अनुमान है। इन स्थितियों का हमारे पूरे नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। कोलकाता में खराब मौसम (कम विजिबिलिटी) के कारण, सभी डिपार्चर/अराइवल और उनसे जुड़ी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें।

प्रदूषण से सांस लेना हुआ दूभर :
देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में इस सर्दी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। दक्षिण भारत पर बंगाल की खाड़ी में उठे गहरे अवदाब की वजह से भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से प्रदूषण का स्तर कम होने की संभावना है।
