सार :

देश भर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक , दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। भारत के उत्तरी राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। तो वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में ओर बदलाव आने बाला है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी हो रही है। आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना है। आईए जानते हैं मौसम अपडेट विस्तार में।

विस्तार :

देश में अब शीतलहर का प्रकोप दिखाई देने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम एक बार फिर करबट बदलेगा।कड़ाके की ठंड के साथ ही मौसम विभाग ने तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी की है। आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। तमिलनाडु में हाल ही में चक्रवात दित्वा के कारण तेज हवाओं के साथ पिछले दिनों जमकर बारिश हुई थी। जो कि अभी तक रुक-रुक कर हो रही है। राजस्थान के अनेक हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है। यहां गुरुवार रात पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। फतेहपुर राज्य की सबसे ठंडी जगह रही। गुरुवार रात यहां का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं, शिमला में बर्फबारी और कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है। ओडिशा और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का असर दिख सकता है। हिमाचल में भी कोहरा परेशानी बन सकता है। लाहौल-स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से चार डिग्री नीचे, समधो में शून्य से 3.9 डिग्री नीचे और कल्पा में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

इन राज्यों में हुआ अलर्ट जारी :

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के चलते लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण ठंड परेशानी बन सकती है। मध्य भारत में भी शीतलहर जारी रहने के आसार हैं। मैदानी राज्यों में शीतलहर तो पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सर्दी कहर बरपा रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ सहित कई शहरों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी के चलते मौसम ने कुछ राज्यों में ठंड के प्रकोप का अलर्ट जारी किया है कुछ दिनों मे मैदानी राज्यों मैं शीत ललहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 17 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना के साथ गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मुजफ्फरपुर, वैशाली और गोपालगंज में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज (17 दिसंबर) राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में अब रात के समय गलन वाली ठंड शुरू हो गई है। आज (17 दिसंबर) भी प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ बना रह सकता है। 17 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन शहरों को मिली कोहरे और बारिश की चेतावनी:

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, जहानाबाद, दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, यूपी में प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, इटावा, बाराबंकी,सहारनपुर में भी सुबह के समय घने कोहरे मुश्किलें बढ़ाएंगी। वहीं, हिमाचल के शिमला और मनाली में घने कोहरे से सावधान रहना होगा। हरियाणा के गुरुग्राम में भारी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा कुछ राज्यों को बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। आज (17 दिसंबर) जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान और निकोबार में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। अंडमान और निकोबार में 17 दिसंबर की देर रात और 18 दिसंबर तक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *