देश के उत्तरी राज्य इस समय बारिश से भीग चुके हैं इन राज्यों में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है हिमालय परिक्षेत्र में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर इन राज्यों पर खासा दिख रहा है। जिसमें पहाड़ी राज्यों पर तो बर्फबारी और बारिश शुरू है ही साथ ही देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी बिहार में भी बारिश का दौर शुरू है। बारिश के चलते इन राज्यों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बता दे की मौसम विभाग ने हनुमान जताया है कि जब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और बारिश का दौरा थम जाएगा तब एक बार फिर से ठंड के लोटने के आसार नजर आ रहे है। हालांकि अभी इन राज्यों में बारिश जारी है बीते दो दिनों से यूपी बिहार समेत देश की राजधानी दिल्ली में बारिश से भीगी हुई है लोगों को ठंड के साथ-साथ बारिश का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है। बारिश के चलते उत्तर भारत समेत मध्य भारत में भी इसका असर देखने को मिला है।
बारिश के चलते तापमान में हुई बढ़ोतरी :
उत्तर भारत के हिमालय परिक्षेत्र में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तर राज्यों में तो देखने को मिल ही रहा है साथ-साथ यह मध्य भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है मध्य भारत में भी उत्तर भारत के राज्यों की तरह बारिश हो रही है और बादल छाए रहे हैं इसी तरह यहां तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है रविवार को दो तरह का मौसम देखने को मिला है रात के तापमान में चार डिग्री का इजाफा हुआ है और सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कई जगह बारिश हुई कुछ जगहों में ओले भी गिरे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी बढ़ गई है हवा का रुख भी बदल रहा है इस कारण तापमान में तीन-चार डिग्री या उससे ज्यादा का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में यह तापमान नीचे गिरेगी और ठंड में इजाफा होगा आने वाले दिनों में बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं जब तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर नहीं हो जाता तब तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
एक बार फिर लौटेगी ठंड :
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी चालू है जिससे कि यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है इसी के साथ मैदानी राज्यों में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है इन राज्यों में बारिश चालू है लेकिन यहां ठंडक में कमी आई है बादल छाए रहने की वजह से और हल्की से मध्यम बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है और लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।
बता दें कि अभी लोगों को घने कोहरे सी राहत नहीं मिली है सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है जिससे कि यातायात में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है भले ही ठंडक में कमी आई है लेकिन कोहरे में कमी के आसान नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि जब इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जाएगा और यह कमजोर पड़ जाएगा तब ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी लोगों को झेलनी पड़ सकती है।
देश के मौसम का पैटर्न :
देश की मौसम प्रणाली के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिम हवाओं के साथ अपनी धुरी से 5.8 किमी ऊपर औसत स्तर पर लगभग 65 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। वहीं, उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 ऊपर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं जारी हैं। एवं एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर है। जिससे कि देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है और मैदानी राज्यों में बारिश शुरू हो गई है और कहीं-कहीं ओले भी बरसे हैं।
