देश में लगातार मौसम बदल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभो के सक्रिय होने से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में बदलाव हो चुका है। उत्तरी राज्यों में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में सक्रिय चक्रवर्ती परिसंचरण की वजह से दो तरह से मौसम की मार झेलने को मिल रही है। जिससे कि लगातार बारिश का दौरा चालू है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 29 फरवरी यानी आज से मौसम बदलने वाला है।

मौसम विभाग की मानें तो आज से पहाड़ी राज्यों और उत्तर पश्चिम राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां चालू हो जाएंगी। मौसम की ये गतिविधियां गुरुवार की रात से शुरू होंगी और 03 मार्च तक जारी रहेंगी। 01 और 02 मार्च को भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, 03 मार्च को बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

मार्च की शुरुआत बारिश के साथ :

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आ रहे बदलाव का कारण सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवती परिसंचरण को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इन पश्चिमी विक्षोभ और परी चक्रवर्ती परिसंचरण का असर एक बार फिर से देश के राज्यों में दिखाई देगा जो की 29 फरवरी से उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश के रूप में देखने को मिलेगा

इन राज्यों में 03 मार्च तक मौसम की ये गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम में ये बदलाव पूर्वोत्तर ईरान से उत्पन्न होने वाले चक्रवाती परिसंचरण के कारण भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 29 फरवरी से 03 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं, सुदूर इलाकों में भारी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और कई स्थानों पर ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत समेत मध्य भारत में भी दिखेगा इसका असर, होगी बारिश बदलेगा मौसम :

मौसम में एक बार फ़िर बदलाव एक मार्च से दिखने लगेगा। 29 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण मध्य भारत के ऊपर परिस्थितियों में होने वाले बदलाव से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं का समागम होने से मौसम बदल सकता है। तेज झोंकेदार पछुआ हवा, गरज-चमक के साथ बरसात का दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगा। जो दो मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

4 मार्च से मौसम में कुछ सुधार संभव है। वहीं आसमान साफ होने के कारण आगामी दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने के आसार हैं। एक मार्च से बादलों की आवाजाही व बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत के दोनों में बारिश देखने को मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम मैं सुधार आने लगेगा और तापमान बढ़ने लगेगा।

होली के बाद पढ़ने लगेगी भीषण गर्मी :

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मार्च के महीने में तीन से चार बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस कारण भीषण गर्मी की दस्तक देर से होने की संभावना है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में दूसरे हफ्ते के अंत में और चौथे हफ्ते की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। जिस तरह फरवरी में मौसम एक जैसा नहीं रहा यह ट्रेंड मार्च में भी बना रह सकता है गौरतलब है कि इस बार होली का त्योहार 24 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा, इस प्रमुख त्योहार के पहले भी मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *