देश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जिसकी वजह से फिर से पूरे देश के राज्यों का मौसम बदलने वाला है फिर से बारिश बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर शुरू हो जायगा। जो की बीते दिन रात से देखा जाने लगा है और सुबह से ही मौसम बदल चुका है। उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलने लगी है।

बारिश के साथ हुआ मार्च 2024 महीने का स्वागत :

मार्च महीने की शुरुआत होते ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों शुरू हो चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने मार्च के पहले दो हफ्ते के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है, मौसम विभाग ने 1 से 13 मार्च के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दो हफ्तों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके असर से मध्य भारत में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी, जिसकी शुरुआत एक मार्च से शुरू हो चुकी है।

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इसके असर से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। साथ ही, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के शुरू के हफ्तों में मध्य भारत के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि, भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है। यानी हम कह सकते हैं कि पूरे देश के राज्यों के मौसम मैं बदलाव देखने को मिलेगा।

राजधानी में मौसम का बदला मिजाज :

देश की राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर से बिगड़ने लगा है। दिल्ली में शनिवार आधी रात से ही बूंदाबांदी जारी है। राजधानी के अलग-अलग हिस्सों गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 मार्च के लिए बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है साथ ही तेज हवाओं के चलने से मौसम एक बार फिर बदलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शनिवार को दिन में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 2 मार्च को आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम दिख सकता है।

सभी राज्यों में दिखने लगा मौसम बदलाव :

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मौसम में एक बार फिर से बदलाव आ चुका है। दोपहर में पड़ रही गर्मी के बीच अगले तीन दिन के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और एक मार्च से 3 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही तेज ठंडी हवाएं भी चलेगी। जिनकी रफ्तार 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है और कहीं-कहीं यह बढ़ घट सकती है। और इस बदलाव का असर 1 मार्च से देखने को मिलने भी लगा है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 2 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 2 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 2 मार्च को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *