सार :
देश में अप्रैल महीने के आखिरी दिनों से ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरू हो चुकी है। देश के कई राज्यों में बीते दिन तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया जो औसत से ज्यादा रहा। इस बार अप्रैल महीने में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग ने तो बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, यूपी के कुछ जिलों में गरम लपटें चलने का अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दे कि अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश का रीवा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार से।
विस्तार :
देश में तेज गर्मी की शुरुआत हो चुकी है आज अप्रैल का आखिरी दिन है आज देखना यह होगा की अप्रैल की आखिरी दिन तक तापमान कितना रहता है क्योंकि बीते दिन तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और देश के कुछ सबसे ज्यादा गर्म हिस्सों में तापमान 40 से 42.4 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मई में भी गर्मी का तांडव इसी तरह देखा जाएगा। मई के महीने में तापमान और भी ज्यादा चढ़ेगा और गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। भारत में तेज गर्मी ने अब अपने पैर पसार लिए हैं। पहाड़ी राज्यों और कुछ अन्य राज्यों को छोड़ लगभग सभी राज्यों में तेज गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल के आखिरी दिन 30 अप्रैल को झारखंड ,बिहार और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका है। वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी मौसम सुहावना ही बना हुआ है। यहाँ अभी गर्मी की मार देखने को नहीं मिली है, कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली तो कहीं ओलावृष्टि, जिसके चलते इन राज्यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इसका उल्टा देश के मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है जहाँ लू ने अपने पैर पसार लिए हैं और तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर हो गया है।
बता दे कि इन दिनों पूरे देश में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में तेज गर्मी पड़ने लगी है तो पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आंधी ,तूफान, बारिश देखने को मिल सकती है। यह मौसम की गतिविधियां पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण देखने को मिल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वही मनाली और लाहोल में भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल मार्ग में लगभग 1000 वाहनों के फंसने की खबर सामने आई है जिनमे 6000 पर्यटक मौजूद थे।
मध्य प्रदेश में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड :
वैसे तो पूरे देश में ही तेज गर्मी का सितम शुरू हो चुका है लेकिन बीते दिन मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान मैं रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल महीने में वैसे तो ज्यादातर दोनों बारिश होती रही और मौसम सुहावना बना रहा लेकिन जब बारिश रुकी तब तापमान तेजी से बढ़ता नजर आया है बीते दिन मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 41 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया तो वही मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो इस महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान मैं के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पढ़ने की चेतावनी दी गई है। यहां रात का तापमान 25.7 डिग्री नोट किया गया है बता दे की इस सीजन में दिन और रात का यह सबसे ज्यादा तापमान रहा है। प्रदेश में उज्जैन, इंदौर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और रायसेन को छोड़कर सभी जगह तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
बता दे की भोपाल में ऐसी गर्मी 1 महीने के बाद पड़ी है इस सीजन में इससे पहले 28 मार्च को दिन का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो बेदर सिस्टम कमजोर पढ़ने से आसमान साफ हो गया है। इस कारण तेज धूप निकलने लगी है जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजस्थान सहित अन्य इलाकों में अभी जो मौसम सिस्टम बने हैं उनका असर प्रदेश के सिर्फ दक्षिण पूर्वी हिस्से में होने का अनुमान है। मंगलवार को यानी आज भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम :

देश के हर राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी के शुरू होते ही राजधानी का मौसम भी बदल चुका है। गर्मी में तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है दिल्ली में भी लू जैसी स्थितियां पैदा होने लगी है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है बीते दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, तो आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग में तापमान में इसी तरह की तेज़ी देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने देश के कुछ राज जैसे बिहार पश्चिम बंगाल झारखंड आदि में लू चलने की चेतावनी ज़ाहिर की है इन राज्यों में तापमान डिग्री से ऊपर पहुँच चुका है और तेज गर्मी की मार देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल ,बिहार, झारखंड, उड़ीसा और कर्नाटक राज्यों में लू चलने की चेतावनी है।
देश में तेज गर्मी का सितम जारी है हालाँकि कुछ राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी होने से मौसम सुहावना बना हुआ है मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 30 अप्रैल को कुछ राज्यों में तेज गर्मी और लू की चेतावनी है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पहाड़ी राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है तो कुछ मैदानी राज्यों में भी इसका असर तेज़ हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस चक्रवाती परिसंचरण के अलावा एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्व और उत्तर असम पर भी बना हुआ है उतरी बांग्लादेश के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है जिसके कारण इन राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि मई के महीने में लगभग 20 दिनों तक और इससे ज़्यादा देश के अलग अलग राज्यों में लू चलने की संभावना है साथ ही इस महीने में तापमान45 डिग्री और इसके ऊपर भी जा सकता है कि जैसा कि अप्रैल महीने में हमने देखा कि तापमान कुछ राज्यों में 40 के पार जा चुका है आने वाले दिनों में इसमें और भी ज़्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।यानी इस महीने मैं लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा और हीटवेव्स से बचाव करना होगा।
मतदान पर गर्मी का असर : तेज़ गर्मी का माहौल तो चल ही रहा है साथ ही चुनावी माहौल भी गर्माया हुआ है इस समय देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तारीख़ों में बोटिंग चालू है। जिसमें कई राज्यों में कम बोटिंग देखने को मिल रही है जिसका एक अहम कारण गर्मी को भी बताया जा रहा है कि दिन के समय तेज़ गर्मी और लू चलने की वजह से लोग बोट डालने नहीं जा पा रहे । अभी भी कुछ राज्यों में मतदान बाक़ी है और आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि किस राज्य में कितनी बोटिंग होती है और मौसम का इस पर क्या असर होता है।
