सार :
सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे युवक और युवतियों के लिए सुनहरा मौका आ गया है। जी हां रेलवे ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में बंपर भर्तियां निकाल दी है, कई उम्मीदवार, विद्यार्थी और आवेदक इस समय का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और कई अभ्यर्थी कई सालों से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में जाने के लिए तैयारी भी कर रहे थे। अब लंबे समय बाद सरकार द्वारा बंपर पदों पर रेलवे में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो उम्मीदवार इसके इच्छुक हैं वह जल्द आवेदन करें एवं पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
विस्तार :
देश के युवक और युवतियां लंबे समय से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में रिक्तियां आने का इंतजार कर रहे थे। कई विद्यार्थी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के लिए लंबे समय से तैयारी भी कर रहे थे। कुछ समय पहले रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों इंस्पेक्टर पर भर्तियां करने का एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था लेकिन तब इसकी आवेदन तिथि उजागर नहीं की गई थी। उसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के 4660 पदों पर भर्ती करने का नोटिफिकेशन अप्रैल में जारी हुआ और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। कुल मिलाकर रेलवे भर्ती बोर्ड ने 4660 पदों पर रिक्तियां जाहिर की है। जिसमें सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पद शामिल हैं। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। जब वह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स 2024 के अंतर्गत इन विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जिनकी डिटेल आपको नीचे दी गई है।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(RPF) कांस्टेबल भर्ती
सरकारी नौकरी में जाने के लिए और पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आ चुका है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह जल्द से जल्द विभाग की वह ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आपको इस लेख में नीचे दी गई है जिसे फॉलो कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 रखी गई है। अतः इससे पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर दें अन्यथा अंतिम तारीख निकालने के बाद कोईभी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कांस्टेबल भर्ती नोटफिकेशन डिटेल्स : आरपीएफ में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए नोटीफिकेशन डिटेल इस प्रकार है ;
- संस्था का नाम : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF)
- पद का नाम : कॉन्स्टेबल
- पदों की संख्या : पदों की कुल संख्या 4208
- महत्वपूर्ण तारीखें : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 15 अप्रैल 2024, आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2024.
- आयु सीमा : आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष। आयु सीमा में छूट नियम अनुसार दी जाएगी। आयु सीमा की सही गणना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आयु सीमा की गणना करें।
- शैक्षणिक योग्यता : दसवीं पास अथवा समतुल्य
- आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के आवेदकों के लिए शुल्क ₹500 एवं एससी, एसटी, ओबीसी, फीमेल आदि के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(RPF) सब इंस्पेक्टर भर्ती
रेलवे में सब इंस्पेक्टर बनने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे युवक और युवतियों के लिए सुनहरा मौका आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही है। जिसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है एवं आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। यह आवेदन 15 अप्रैल से कांस्टेबल भर्ती के साथ ही शुरू कर दिए गए थे। अब जो भी बेरोजगार युवा या इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते है। वह 14 मई से पहले पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं अन्यथा 14 मई के बाद आवेदन बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किए गए आवेदनों को स्वीकारा नहीं जाएगा। इसीलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह 14 मई से पहले ही सब इंस्पेक्टर के इन विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बता दे कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सबइंस्पेक्टर के कुल 452 पदों पर भर्तियां की जानी है।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सब इंस्पेक्टर भर्ती नोटिफिकेशन डिटेल्स :
- संस्था का नाम : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF)
- पद का नाम : सब इंस्पेक्टर (SI)
- पदों की संख्या : कुल 452 पद
- महत्वपूर्ण तारीखें : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 15 अप्रैल 2024, आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2024.
- आयु सीमा : आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष, आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष। आयु सीमा में छूट नियम अनुसार दी जाएगी। आयु सीमा की सही गणना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आयु सीमा की गणना करें।
- शैक्षणिक योग्यता : कोई भी डिग्री
- आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के आवेदकों के लिए शुल्क ₹500 एवं एससी, एसटी, ओबीसी, फीमेल आदि के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर कैसे करें आवेदन ?
इच्छुक और योगी उम्मीदवार जोभी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में भर्ती के लिए कांस्टेबल या सबइंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद और अपनी शैक्षिक योग्यता अन्यथा अन्य मापदंडों को समझना के बाद आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों को फॉलो करना होगा ;
- सबसे पहले अभ्यर्थी क को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों के आवेदन का एक लिंक मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ कर और समझ कर रजिस्ट्रेशन की स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- अब आवेदक को पूछी गई सभी जानकारी (नाम ,मोबाइल नंबर, पता आदि) रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरकर रजिस्ट्रेशन पूर्ण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करना होगा और RPF Recruitment 2024 Application Form को ध्यान पूर्वक पढ़कर भरना होगा।
- इसके बाद मांगे गएसभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करदें एवं अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा कर दें और सबमिट बटन पर जाकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- फिजिकल एफिशिएंसी परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
नोट : जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में निकली गई इन बंपर भर्तियां कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनसे यह उम्मीद की जाती है एवं उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढ़े और पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।
