सार :
देश में बारिश का दौर शुरु है जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। देश के लगभग सभी राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं दिन के समय तेज धूप के साथ तापमान अपने चरम पर होता है तो शाम होते होते आंधी तूफान और बारिश देखने को मिलती है। बीते दिन भी मौसम के कुछ यही मिजाज़ देखे गए। कई राज्यों में जिसमें उत्तर भारत के राज और मध्य भारत के राज्य शामिल है। शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान देखा गया है आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने राजधानी दिल्ली में 10 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां होने की संभावना जताई थी। 12 मई के बाद मौसम में कुछ स्थिरता आना शुरू होगी। बीते दिन भी मौसम के कुछ यही मिजाज़ देखे गए। देश के मौसम में बदलाव लगभग 17 राज्यों से ज्यादा राज्यों में देखा जा रहा है। इस दौरान यहां दिन के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है लेकिन तापमान में ज्यादा कमी आने की संभावना नहीं है। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी गई हैं। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानि 13 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बता दे कि पिछले 24 घंटे से ही बारिश का दौर शुरू है और बीते 24 घंटे में 17 राज्यों से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि हुई है। दिन के समय तेज धूप के साथ तापमान अपने चरम पर होता है तो शाम होते होते आंधी तूफान और बारिश देखने को मिलती है। मौसम में यह बदलाव देश के सभी राज्यों में देखा जा रहा है। जिसमें मध्य भारत के राज्यों में यह सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होना बताया जा रहा है। मौसम विभाग स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर पूर्वी असम और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। आसमान में बादल छाये होने की वजह से दिन में ही अंधेरा है और ठंडी हवा लोगों को कभी कभी ठंड का एहसास दिला रही है। कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया है।
पिछले 24 घंटो में यहां बरसे बादल मौसम हुआ सुहावना :
दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के कुछ इलाकों में आज शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह आंधी और बूंदाबांदी की वजह से मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए सामान्य है। मौसम की यह राहत इस सप्ताह भी मिलेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने की संभावना है। लेकिन, इस सप्ताह के अंत में तापमान एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. इस बीच भारत मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 13 मई आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
आज इन राज्यों में कहां कहां होगी बारिश :
मौसम में यह बदलाव देश के सभी राज्यों में देखा जा रहा है। जिसमें मध्य भारत के राज्यों में यह सबसे ज्यादा असर दिख रहा है और उत्तर भारत भी इससे अछूता नहीं है उत्तरभारत के राज्यों में भी बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हो चुका है, तो वही अन्य राज्यों में भी बारिश का दौर चालू है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी यूपी के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान विभाग स्काईमेट के मुताबिक, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।
मध्य प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो यहां का मौसम बेहद ही बदलाव भर रहा है। कुछ दिनों पहले से ही मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू लपट देखी जा रही है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है लेकिन बीते दिन यहां मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। बता दे की सीजन में सबसे ज्यादा तपने के 24 घंटे बाद ही प्रदेश में मौसम के तेवर बदल गए।
आज चौथे चरण का चुनाव, मौसम का कैसा
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीट पर मतदान हो रहा है। मौसम का असर चुनाव पर भी देखा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के जिन निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा, वहां सामान्य या सामान्य से कम तापमान रहने का अनुमान है। गर्मी और दोपहर में बाहर निकलने की लोगों की अनिच्छा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय बढ़ा दिया है। चुनाव प्राधिकरण ने के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि चौथे चरण के मतदान के दौरान गर्मी कोई बड़ी चिंता नहीं है.
