सार :

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है अब यह अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है जहां इसने केरल के रास्ते और पूर्वी राज्यों के रास्ते इस बार देश में प्रवेश किया है तो वही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मॉनसून अन्य राज्यों में भी जल्दी दसतक देगा। देश के कई राज्यों में प्री मानसून की घटनाएं देखने को भी मिलने लगी है। बीते दिन राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की घटनाएं देखने को मिली है तो वही मध्यप्रदेश और आसपास के राज्यों में भी प्री मानसून की घटनाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। वहीं कुछ राज्यों में गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है तो आईए जानते हैं देश के मौसम का हाल विस्तार में।

विस्तार :

मानसून आने से पहले होने वाली प्री मानसून की घटनाओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह प्री मानसून घटनाएं देशभर में नजर आने लगी है। अगले कुछ घंटों में और दो-तीन दिनों तक देशभर में अलग-अलग जगह बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। बीते दिन कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश देखने को मिली। जिससे तापमान अचानक नीचे गिर गया। जिससे उमस और तेज गर्मी से राहत मिल गई। हालात यह थे के दिन भर पड़ी तेज गर्मी और उमस से अचानक शाम से बदलते मौसम ने गर्मी से छुटकारा दिला दिया। बता दें कि दिन का तापमान बीते दिन 40 डिग्री के पार रहा तो वही बारिश होने से शाम तक अचानक तापमान नीचे गिर गया और 28 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अभी लू का दौर जारी रहने की आशंका जताई गई है। वहीं यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक और गर्मी से राहत न मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

उत्तर भारत में भी प्री मानसून की घटनाएं देखनेको मिलेगी जिनकी शुरुआत अभी से हो जाएगी प्री मानसून की घटनाओं के आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने के पूरे आसार हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। छतरपुर जिले के बिजावर में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। छतरपुर सहित 12 जिलों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। देश के दक्षिण पूर्वी राज्यों जैसे झारखंड, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का तांडव चालू है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के बीच इसी तरह का मौसम रहने और गर्मी से कोई राहत न मिलने की संभावना जताई है। अभी कुछ दिनों तक इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभागने कुछ राज्यों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

राजधानी में बदला मौसम, गर्मी से राहत :

देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम में उलटफेर देखने को मिलने लगा है, बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली के आसपास के राज्यों में भी धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 90 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज के मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में निश्चित तारीख से 2 दिन पहले आयेगा मॉनसून :

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफान और बारिश की एक लहर आई जिसने तापमान को अचानक गिरा कर रख दिया। जहां पिछले 24 घंटे में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है वहां तापमान में तेजी से गिरावट भी हुई है और तेज गर्मी से रहा राहत मिली है। दोपहर एक बजे के करीब भोपाल का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले इसी समय 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है। अभी फिलहाल मध्य प्रदेश में प्री मानसून की घटनाएं देखने को मिली। जिसके चलते तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश भी हुई। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाती रहेगी अभी लू चलने और गर्म हवाएं चलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

इन राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम जारी :

देश में अब मानसून ने दस्तक दे दी है। कुछ राज्यों में मानसून की वजह से बारिश शुरू हो चुकी है तो वहीं कुछ राज्यों में प्री मानसून की घटनाएं देखने को मिल रही हैं, तो कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का प्रकोप लोगों का जीना दुश्वार कर रहा है। जी हां देश के दक्षिण पूर्वी राज्यों जैसे झारखंड, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का तांडव चालू है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के बीच इसी तरह का मौसम रहने और गर्मी से कोई राहत न मिलने की संभावना जताई है। अभी कुछ दिनों तक इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभागने कुछ राज्यों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के प्रभाव से यहां का तापमान फिर एक बार बढ़ने वाला है। यहां का अधिकतम तापमान 44 से 43 डिग्री तक जा सकता है। हालत यह बन गए हैं कि वह मौसम वैज्ञानिकों ने यहां गर्मी का येलो अलर्ट तक जारी कर दिया है झारखंड की राजधानी रांची में बीते दिन अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री तक रहा और इसके ज्यादा बढने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने झारखंड के पूर्वोत्तर हिस्से को छोड़कर अन्य जिलों में गर्मी का और गर्म हवाओं का अगले 4 से 5 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *