सार :

पूरे देश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। तो आईए जानते हैं मौसम की ताज़ा ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

मॉनसून ने पूरे देश में अपना दबदबा बना लिया है। देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है जो अभी भी जारी है। आज से स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है, जिसका असर आगे आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। बारिश की अब तक की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो अब तक एवरेज 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट किया है। इसके अलावा जुलाई में शानदार बारिश से कोटा पूरा होने की पूरी उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

इस बार जुलाई के महीने में 2 दिन बीत चुके हैं और तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी है जिससे सभी को फायदा होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश और आंधी दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक दर्ज किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में मानसून का पैटर्न अभी तक अपने समय से चल रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों कि माने तो उनके अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून वेस्ट मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सक्रिय हो चुका है। अगर हम मध्य प्रदेश के तापमान की बात करें तो बारिश के चलते यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

भोपाल और आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम ?

मध्य प्रदेश में मानसून सिस्टम सक्रिय हो चुका है, पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के पास चक्रवाती घेरे सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चालू है। आज यहां सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल समेत आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। अधिकतम जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगर हम प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मौसम की बात करें तो पहले हफ्ते में बारिश की शुरुआत अच्छी हुई है। मध्य प्रदेश में जुलाई का महीना शुरू होते ही अच्छी बारिश शुरूहो गई है बता दे की मानसून ने मध्य प्रदेश को पूरी तरह कर कर लिया है। पिछले 12 साल में सिर्फ पांच बार ऐसा हुआ है जब जुलाई महीने में सामान्य बारिश से भी कम बारिश हुई और बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ इस बार यह कसर पूरी हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी :

इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट किया है। दमोह, उज्जैन, गुना, अशोकनगर सागर, उत्तरी विदिशा, पश्चिम रायसेन, भीमबेटका, इंदौर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी आने की संभावनाएं हैं। राजधानी भोपाल समेत आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया है। अगर हम जिला वाइज मौसम की बात करें तो अशोकनगर, इंदौर, आगर, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, सांची, नीमच, गांधी सागर अभयारण्य, झाबुआ, रतलाम, धोलावाड, अलीराजपुर, मुरैना, श्योपुर कलां, शिवपुरी, कुनो, दतिया, रतनगढ़, दक्षिण ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, खरगोन और महेश्वर में तेज आंधी जारी रहेगी। वही अन्य जिलों विदिशा, उदयगिरि, राजगढ़, शाजापुर और निवारी, ओरछा, हरदा, भोपाल, बैरागढ़, सीहोर, रायसेन, भीमबेटका, देवास, उज्जैन, मंदसौर और गुना में बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं।

इस माह बारिश का कोटा होगा पूरा :

इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। अगर हम प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मौसम की बात करें तो पहले हफ्ते में बारिश की शुरुआत अच्छी हुई है। तीन-चार मानसून सिस्टम एक्टिव बने रह सकते हैं तीन चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। अगर हम दूसरे हफ्ते की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम बना और मानसून की तरफ लाइन बनी रही तो तीन या चार दिन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। तीसरे हफ्ते की बात करें तो इस हफ्ते मानसून सिस्टम का असर ज्यादा हो सकता है और अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है क्योंकि इस समय दोनों तरफ यानी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ गई, तो तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है। चौथा हफ्ता की बात करें त तो यदि बंगाल की खाड़ी मैं स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया तो इसका मूवमेंट सागर संभाग के आसपास हो सकता है जिससे भोपाल और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

भोपाल में जुलाई महीने में औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा जुलाई में लगभग 106% बारिश होने की संभावना है। अगर हम अन्य राज्यों की बात करें तो गुरुवार से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में भारी और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं आईएमडी ने कर्नाटक के मंगलुरु सहित कई जगहों पर छह जुलाई तक शहर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 6 जुलाई तक बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *