सार :
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। लगातार प्रदेश के लगभग हर ज़िले में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बारिश का अलर्ट आने वाले पांच दिनों तक जारी रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है, आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। तो आईए जानते है मौसम की पूरी जानकारी विस्तार में।
विस्तार :
मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी वर्षा होगी। प्रदेश के जिले श्योपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में, विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम और कहीं कहीं तेज वर्षा का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-मुरैना समेत मध्य प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पूर्वी राज्य मणिपुर पर एक और चक्रवाती क्षेत्र की मौजूदगी के कारण, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से मणिपुर तक फैली एक द्रोणिका के कारण, अगले पांच दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
बारिश की अब तक की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो अब तक एवरेज 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों कि माने तो उनके अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून वेस्ट मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सक्रिय हो चुका है। अगर हम मध्य प्रदेश के तापमान की बात करें तो बारिश के चलते यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल समेत आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया है। भोपाल में जुलाई महीने में औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा जुलाई में लगभग 106% बारिश होने की संभावना है। 15 जुलाई तक तो मौसम विभाग द्वारा बारिश का अनुमान जता दिया गया है और 15 जुलाई तक अच्छी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है
पांच दिनों तक होगी ना रुकने वाली वर्षा :
प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। लगभग 2 दिनों तक भारी बारिश और उसके बाद 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि 10 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा अगले 5 दिनों तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जुलाई का बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। आज भी बारिश का अलर्ट है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारी बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जलभराव जैसा ही हाल श्योपुर का भी है, यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश और आंधी की गतिविधियां दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम जिलों का तापमान 35 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट :
पूरे देश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है जो अभी भी जारी है। आज से स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है, जिसका असर आगे आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। भोपाल में जुलाई महीने में औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-मुरैना, श्यापुर समेत मध्य प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि गुना, श्योपुर, कुनो, भिंड, अशोकनगर, विदिशा, उदयगिरि, सिवनी, जबलपुर, भेड़ाघाट, बालाघाट, मंडला, कान्हा, रीवा, मऊगंज, छतरपुर और खजुराहो में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावनाएं है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। 8 जुलाई को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, और ग्वालियर संभाग में कई जगह पर भारी वर्षा की संभावनाएं बनी रहेगी।
जुलाई में होगी जमकर बारिश :
इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। अगर हम प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मौसम की बात करें तो पहले हफ्ते में बारिश की शुरुआत अच्छी हुई है। तीन-चार मानसून सिस्टम एक्टिव बने रह सकते हैं तीन चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। अगर हम दूसरे हफ्ते की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम बना और मानसून की तरफ लाइन बनी रही तो तीन या चार दिन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। तीसरे हफ्ते की बात करें तो इस हफ्ते मानसून सिस्टम का असर ज्यादा हो सकता है और अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है क्योंकि इस समय दोनों तरफ यानी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ गई, तो तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है। चौथा हफ्ता की बात करें त तो यदि बंगाल की खाड़ी मैं स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया तो इसका मूवमेंट सागर संभाग के आसपास हो सकता है।
