सार :
मौसम विभाग ने भोपाल-इंदौर समेत अन्य उपनगरों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मध्य प्रदेश राज्य में वर्षा का दौर अभी कुछ दिनों तक चलता रहेगा। आज 8 और 9 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दिनों राजधानी और आसपास के जिलों में ज्यादा बारिश नहीं देखी गई संडे सूखा गुजरा लेकिन आज सुबह से फुहारे आने लगीं। अभी राज्य में कहीं कहीं बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही। लेकिन कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। तो आईए जानते हैं कल और आज के मौसम की जानकारी विस्तार में।
विस्तार :
मध्य प्रदेश में बीते 48 घंटों में अधिकतम जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के लगभग 17 जिलों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिनमें उत्तर की ओर के जिले ज्यादा शामिल हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बालाघाट के साथ ही मध्य क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इस बीच, पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बारिश का अलर्ट आने वाले पांच दिनों तक जारी रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में वर्षा का दौर अभी कुछ दिनों तक चलता रहेगा। 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और 8 जुलाई यानी आज भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, और ग्वालियर संभाग में कई जगह पर भारी वर्षा की संभावनाएं बनी रहेगी।
बीते दो-तीन दिनों से राजधानी भोपाल समेत अन्य आसपास के जिलों में ज्यादा बारिश दर्ज नहीं की गई है। इन जिलों में हल्की फुहारों के साथ मध्यम बारिश हुई है। बारिश की रफ्तार बहुत धीमी हो जाने की वजह से यहां उमस बढ़ गई है और धूप खिलने लगी है। जिससे तापमान में इजाफा देखा जा रहा है हालात यह है कि तापमान दिन के समय 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। लेकिन आने वाले दिनों में यहां फिर से बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। मौसम विभाग ने ग्वालियर-मुरैना समेत मध्य प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।
कैसा रहेगा राजधानी भोपाल का मौसम ?
मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। लेकिन अभी प्रदेश का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राजधानी भोपाल समेत अन्य आसपास के जिलों में ज्यादा बारिश दर्ज नहीं की गई है। इन जिलों में हल्की फुहारों के साथ मध्यम बारिश हुई है। बारिश की रफ्तार बहुत धीमी हो जाने की वजह से यहां उमस बढ़ गई है और धूप खिलने लगी है। जिससे तापमान में इजाफा देखा जा रहा है हालात यह है कि तापमान दिन के समय 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। पिछले दिनों राजधानी और आसपास के जिलों में ज्यादा बारिश नहीं देखी गई सोमवार सूखा गुजरा लेकिन आज सुबह से फुहारे आने लगीं, लेकिन अभी तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अभी राज्य में कहीं कहीं बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी :
मौसम विभाग के मुताबिक, आज कटनी, निवाड़ी, ओरछा, ग्वालियर, उत्तर शिवपुरी, खजुराहो, सिवनी, अनूपपुर, उमरिया, मैहर, रीवा, बांधवगढ़, सीधी और उत्तर शहडोल, बाणसागर बांध पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिले दक्षिण विदिशा, दमोह, खरगोन, भिंड, श्योपुर कलां, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, छतरपुर, अमरकंटक, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, कान्हा और डिंडोरी में रात में बारिश हो सकती है। अगर हम हल्की से मध्यम बारिश की बात करें तो अशोकनगर, देवास, दक्षिण पश्चिम सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, मुरैना में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सागर, ग्वालियर, दतिया, दमोह, नरसिंहपुर, शिवपुरी, मुरैना, टीकमगढ़, बैतूल, अनुपपुर, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, रतलाम, पांढुर्ना, मैहर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छतरपुर में भी बिजली के साथ मध्यम गरज और बारिश होने की संभावनाएं हैं।
कैसा रहेगा जुलाई में प्रदेश का मौसम?

प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। अधिकतम जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा जुलाई में लगभग 106% बारिश होने की संभावना है। जुलाई में अब दूसरे हफ़्ते की शुरुआत हो चुकी है।
- अगर हम दूसरे हफ्ते प्रदेश में मौसम की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम बना और मानसून की तरफ लाइन बनी रही तो तीन या चार दिन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है यानी जुलाई का दूसरा हफ्ता भी जो अच्छी बारिश के साथ गुजरेगा। लेकिन इस हफ़्ते की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है और कुछ जिलों में 3 दिनों से बारिश दर्ज़ नहीं हुई।
- तीसरे हफ्ते की बात करें तो इस हफ्ते मानसून सिस्टम का असर ज्यादा हो सकता है और अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है क्योंकि इस समय दोनों तरफ यानी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ गई, तो तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है।
- चौथा हफ्ता की बात करें त तो यदि बंगाल की खाड़ी मैं स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया तो इसका मूवमेंट सागर संभाग के आसपास हो सकता है जिससे भोपाल और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।
