सारः
इस बार मानसून का समय से पहले देश में आगमन चुका है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है दक्षिण भारत के राज्यों मे मानसून के प्रवेश से भीषण बरिश देखने को मिल रही है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं अब भी धूप है। वहीं, कई जगह ऐसी भी हैं जहां सुबह धूप और शाम में बारिश हो रही है। तो आईए जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार में।
विस्तारः
मानसून के जल्दी आगमन से देश के कई राज्यों में बारिश का दौरा शुरू हो चुका है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं तो सुबह धूप और शाम होते ही आंधी-तूफान और बारिश होने लग रही है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि क्षेत्र में आंधी, बिजली और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार से शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। 30 मई को दिल्ली में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है, जब तेज आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, ‘हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली आंधी, जो 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है, की संभावना है। इसी तरह के हालात पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल सकते हैं।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी:
वहीं अगर हम दक्षिण भारत की बात करें जहां से मानसून की शुरुआत हुई है उन राज्यों काभ भी बारिश से बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मुंबई में अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। बारिश की वजह से देश की आर्थिक राजधानी में लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में बारिश हो रही है। राज्य में भारी बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं के पूर्वानुमान के कारण आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन होने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश का दौर 29 -30 मई को भी जारी रहने की संभावना है।
