MP Recruitment: मध्य प्रदेश में 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले सीएम शिवराज जरा मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने से पहले संबोधन में बड़ी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा की सभी विभागों में खली पड़े हुए पद जल्दी ही भर दिए जांयेंगे । शिक्षा विभाग में 28500 पदों पर भर्ती का कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी मार्च 2023 महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। 15 अगस्त 2023 तक 100000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। मध्य प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। अगस्त 2023 से अब तक शिक्षा विभाग द्वारा 28500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

MPPSC भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा (MPPSC)आयोग द्वारा भी कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आगामी महीने में इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी युवाओं को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

लगभग 83000 पदों के लिए विज्ञापन जारी

इसके अलावा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 53750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। जबकि लगभग 83000 पदों के लिए शेष अन्य रिक्त पदों पर भी विज्ञापन लगातार निकाले जा रहे हैं। विभागवार रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। वहीं सरकार का कार्य संचालन व विभागों की गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

मध्य प्रदेश भर्ती अभियान

मध्य प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए यह कार्य अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि किसी भी युवाओं को नौकरी के लिए परेशान नहीं होना है। 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश के सभी विभागों के 100000 से अधिक पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भी नवीन योजना और रोजगार योजना के तहत युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *