सार :
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं दो तरह के विपरीत वेदर सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश में कहीं तापमान में अधिकता और कहीं आंधी तूफान के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, अन्य जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति रहने का अनुमान है। तो आईए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?
विस्तार :
देश की तरह मध्य प्रदेश में भी दो तरह के मौसम देखे जा रहे है। प्रदेश में भी दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिसकी वजह से कहीं भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं मौसम विभाग द्वारा बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि भारत के उत्तरी राज्यों की ओर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से यह कई राज्यों में मौसम के बदलाव का कारण बना हुआ है। भारत के उत्तरी राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है वहीं इसका असर मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों में साफ देखा जा रहा है। खासकर उमरिया, सागर, पन्ना और दमोह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश हो सकती है। पूर्वी और कुछ अन्य जिलों में 50 किमी/घंटा की गति से आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
वहीं अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो अधिकतम तापमान 39°C – 41°C के बीच और न्यूनतम तापमान 26°C – 28°C के आसपास रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40°C के पार रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 10 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है, लेकिन तब तक गर्मी से विशेष राहत के आसार कम हैं। 11 और 12 मई तक तापमान में और बढ़ोतरी (42°C – 43°C) हो सकती है।
अंचल के इन जिलों में किया गया बारिश का अलर्ट जारी :

मध्य प्रदेश में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से तो रहता मिली है, लेकिन कई जगह भारी बारिश देखी जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को मौसम विभाग ने राज्य के लगभग 25 जिलों में बारिश, तेज आंधी और तूफानी हवाओं की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है, लेकिन इससे 11 जिले अधिक प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, बैतूल और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 में 2026 को प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिले में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
वहीं अन्य जिलों में मौसम गर्म रहने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, हालांकि, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत कम हैं। वहीं 9 मई को पूरे प्रदेश में गर्म मौसम बने रहने के आसार हैं। 10 मई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है, जिसका प्रभाव दो दिन बाद देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर में सबसे कम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है तो वहीं भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
