सार :
देशभर में लोग गर्मी से जूझ रहे हैं, मई माह शुरू हो चुका है जहां अप्रैल में लोगों को तेज गर्मी और हीट वेव का सामना करना पड़ा वही इस बार मौसम में में के महीने का स्वागत बारिश से किया है। बताया जा रहा है कि यह बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ है जिससे देश के कई राज्य प्रभावित है। आज 9 मई को भी मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज़ आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है आइए जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।
विस्तार :
देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, आंधी और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मई का महीना शुरू होते ही आमतौर पर लोग तेज गर्मी और लू के लिए तैयार रहने लगते हैं, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन तेज़ आंधी तूफान और बारिश आफत बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटे देश के कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत 13 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोंभ या प्री मानसून घटनाएं ;

इस तरह हो रही बे मौसम बरसात को कई लोग प्री मानसून भी कह रहे हैं वैसे मौसम विभाग का माननाहै कि यह बारिश ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से हो रही है यह पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी भारत से दक्षिणी भारत तक देखा जा रहा है। पहाड़ी राज्य भी इस मौसम से अछूते नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी निचले स्तर पर हवा का दबाव क्षेत्र सक्रिय है। मध्य प्रदेश में भी मौसम अचानक करवट ले सकता है। IMD के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने इन राज्यों में दिया बारिश का अलर्ट :
मई और जून के महीने मैं अक्सर इस तरह की मौसमी घटनाएं होती आई हैं जिन्हें कभी प्री मानसून कहां जाता है तो कभी यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से नजर आता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम लगातार करवट ले रहा है। इसी सिस्टम की वजह से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शाम से मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में लू जैसे हालात बने रहेंगे और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ओडिशा में 9 से 12 मई तक मौसम खराब रह सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी :
देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी राज्यों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में भी तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 से 14 मई के बीच कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
