सार :
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है तापमान हर दिन अपने चरम पर पहुंच रहा है। इस झुलसा देने वाली गर्मी ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है और लोगों का घरों से बाहर निकलना दुबर हो चुका है। मध्य प्रदेश में कई जिलों में तापमान 44 पार कर चुका है l मौसम विभाग और चिकित्सा विभाग द्वारा इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जाने पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :

प्रदेश में गर्मी अपनी चरम पर पहुंच चुकी है सूरज आग उगल रहा है लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस भीषण गर्मी ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है दिन के समय ही नहीं रात में भी गम लपटों का सामना करना पड़ रहा है कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। बता दें कि यह तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ज्यादा ही बताया जा रहा है। दिन के समय तेज धूप के साथ-साथ लू का प्रकोप जारी है। हीट वेव से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के लिए दिन के समय घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। बता दें कि यह दौर कुछ दिनों तक ऐसा ही चलने की संभावना है।
अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया., अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस भीषण गर्मी से प्रदेश की राजधानी ही नहीं बल्कि कई शहर झुलस रहे हैं। इंदौर और उज्जैन संभाग में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां रतलाम में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, बता दें कि इस गर्मी का कारण राजस्थान से आ रही गर्म लपटों को बताया जा रहा है।
तापमान 44° हुआ पार, लू का प्रकोप जारी :

प्रदेश का आधे से ज्यादा हिस्सा लू की चपेट में है। इनमें मुख्य रूप से मौसम विभाग ने उज्जैन रीजन के रतलाम और इंदौर रीजन के खंडवा-खरगोन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार को 29 इलाकों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की सूची में टॉप पर है। यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। बता दें कि रविवार को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी में भीषण गर्मी का असर रहेगा।
मौसम विभाग और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन :
अभी प्रदेश में गर्मी का कहर इस कदर जारी है कि घरों से निकलना संभव नहीं है और ना ही खतरे से खाली है इसीलिए ऐसे मौसम में खुद को बचाने के लिए मौसम विभाग और चिकित्सा विभाग द्वारा कई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है जिससे फॉलो करके आप इस मौसम में खुद का बचाव कर सकते हैं।
- गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और बॉडी को हाइड्रेट रखें।
- दोपहर में 12 से 3:00 बजे के बीच घर से न निकले।
- पतले सूती कपड़े पहने।
- घर से निकलने से पहले बॉडी को हाइड्रेट करके या खूब पानी पीकर ही बाहर जाएं।
- थोड़ी भी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह ले।
