सार :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके में स्थित एक नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की खुदकुशी का मामला जबसे सामने आया है तभी से कई पत्ते खुलते जा रहे हैं। मृतका ट्विशा का विवाह करीब एक साल पहले भोपाल के एडवोकेट समर्थ सिंह से हुआ था, जिनका परिवार न्यायिक सेवा से जुड़ा है। समर्थ के माता और पिता दोनों ही सेवानिवृत्त जज हैं। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब नोएडा से आए ट्विशा के परिजनों ने इसे आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का मामला बताया। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से।

विस्तार :

देश हो या प्रदेश अक्सर नव विवाहितायों के खुदकुशी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मामला सामने आया है। मृतका ट्विशा का विवाह करीब एक साल पहले भोपाल के एडवोकेट समर्थ सिंह से हुआ था, जिनका परिवार न्यायिक सेवा से जुड़ा है। समर्थ के माता और पिता दोनों ही सेवानिवृत्त जज हैं। समर्थ अधिवक्ता हैं और उनकी मां रिटायर्ड जज। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब नोएडा से आए ट्विशा के परिजनों ने इसे आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का मामला बताया। पुलिस के मुताबिक, ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और करीब एक साल पहले उनकी शादी भोपाल निवासी एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी। त्वीशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी समर्थ सिंह से की थी।दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम तरीके से हुई थी, ट्विशा की 12 मई की रात की मौत हो गई। शव पर गले, कान व चेहरे पर चोट के निशान था।

ट्विशा के हाथरस निवासी फूफा मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को समर्थ व उसकी मां गिरीबाला सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वे सभी अभी भोपाल में ही हैं और ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया में लगे हैं। भोपाल में ही मायके वालों ने त्विसा का अंतिम संस्कार किया है।

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी शादी :

बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया है कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। मैट्रिमोनियल साइट ‘शादी डॉट कॉम’ के माध्यम से उनकी जान-पहचान भोपाल के क्रिमिनल लॉयर समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों ने 12 दिसंबर 2025 को विवाह किया था। शादी से पहले ट्विशा दिल्ली में नौकरी करती थीं। जांच में यह भी पता चला है कि दो माह पहले उनका गर्भपात भी हो गया था। पुलिस अब हर पहलू की जांच बड़ी गंभीरता से कर रही है। प्रारंभिक शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर कई चोटों (मल्टीपल इंजरी) का उल्लेख है, जबकि मौत का तात्कालिक कारण फांसी बताया गया है। ट्विशा के परिजनों ने उनकी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

,

One thought on “Breaking News : MP भोपाल में जज की बहु (ट्वीशा) की हुई संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *