सार :
भारत में कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली और यूपी में बारिश-आंधी, मौसम के तेवर बदल दिए हैं। मानसून की दस्तक को लेकर भी IMD ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। इन राज्यों में बरिश होने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अभी कई राज्य भीषण गर्मी और लू लपट का तांडव झेल रहे हैं। अभी देश में दो तरह के विपरीत वेदर सिस्टम देखे जा सकते हैं। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी देखी जा रही है , तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में मौसम के मिजाज़ बदले नजर आ रहे हैं। देश में दो तरह के विपरीत मौसम देखे जा रहे हैं। कहीं तेज आंधी तूफान और बारिश देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ लोग भीषण गर्मी का तांडव झेल रहे हैं। देश मैं 1 जून से मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाती है, लेकिन उससे पहले प्री मानसून के लक्षण दिखाई देने लगते हैंऔर कई जगह आंधी तूफान और बारिश देखने को मिलती है ऐसा लग रहा है कई राज्यों में प्री मानसून दस्तक देने लगा है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि, यहां किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, भोपाल और पटना में मौसम के प्रमुख रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है।
देश में इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश :

राजस्थान के जयपुर में सुबह के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम या रात तक मौसम ज्यादा बादलों वाला हो सकता है। यहां गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ आसमान से पानी की बौछारें पड़ सकती हैं। चंडीगढ़ में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है वही पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है यहां भी कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।
देश के कई मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का तांडव :
अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी दी है। नॉर्थ-वेस्ट, वेस्ट और सेंट्रल इंडिया के कई क्षेत्रों में इस हफ्ते उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर के हालात बन सकते हैं। दिल्ली में 45 डिग्री और नागपुर में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस दौरान, लोगों को दोपहर के वक्त धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।
