सार :
प्रदेश भर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। हर दिन तापमान में वृद्धि हो रही है। इस दिल चलती गर्मी और धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के लगभग हर ज़िले में लू का प्रकोप देखा जा सकता है। कहीं-कहीं तो तापमान 46 डीग्री तक पहुंच चुका है जो अब तक का अधिकतम तापमान है। ऐसे में सरकार द्वारा और मौसम विभाग द्वारा लोगों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। आईए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
विस्तार :
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के खजुराहो में सबसे अधिक 46.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, वहीं प्रदेश के एकमात्र हिलस्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम 19.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंचल का ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्मी और लू की चपेट में हैं। अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 20 मई को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। और यहां भी लू लपट से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में शाम के समय धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बदलाव से तापमान में ज्यादा गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान दिन और रात के समय अधिक ही रहेगा। ऐसे में लोग अब मानसून की राह देख रहे हैं। बता दें कि भारत में मानसून 1 जून कोह ही दस्तक देता है अभी यह अंडमान निकोबार आयलैंड तक आ चुका है।
46°पार पहुंचा एमपी में पारा :

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया और सबसे न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री पचमढ़ी में दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नौगांव और खजुराहो जैसे इलाकों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, सागर में तापमान सामान्य से 1.7⁰c से 2.8⁰c तक अधिक रहा। बताने की राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म लपटों ने प्रदेश के कई जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा दिया है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, सीहोर आदि जिलों में तापमान 44° के पार पहुंच चुका है।
अभी तो और तपेगा सूरज :
अंचल में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरु कर दिया है। प्रदेश में अधिकतम तपमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। अभी तो नौतपा भी शरू नहीं हुए हैं और तापमान मैं रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाला सप्ताह और भी गर्म रहेगा। जिसमे झुलसा देने वाली गर्मी अपने चरम सीमा पार कर जाएगी। और 25 मई से नौतपा भी शुरु हो रहे हैं, इस 9 दिन की अवधि में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिसके कारण धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है और लू का प्रकोप जारी रहेगा।
मौसम विभाग और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन :
- गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और बॉडी को हाइड्रेट रखें।
- दोपहर में 12 से 3:00 बजे के बीच घर से न निकले।
- पतले सूती कपड़े पहने।
- घर से निकलने से पहले बॉडी को हाइड्रेट करके या खूब पानी पीकर ही बाहर जाएं।
- थोड़ी भी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह ले।
- सिर को टोपी/गमछे से ढककर रखें, धूप में खेलकूद या ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें।
