सार :

भारत में इस समय दो तरह के विपरीत मौसम देखे जा रहे हैं, देश के कुछ राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत का अधिकतर हिस्सा अभी काफी गर्म है। उत्तर पाश्चिम और मध्य भारत की स्थिती बेहाल है वहीं नॉर्थ ईस्ट का मौसम बदल चुका है। ऐसे में लोगों का बड़ा सवाल यह है कि भारत में मानसून की दस्तक कब होगी। आईए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं जमीन को बारिश भिगा रही तो कहीं लू ने कहर ढाया हुआ है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के पठार तक लोगों को परेशान कर दिया है। IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। कहीं पर झुलसाने वाली गर्मी होगी तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया गया है। बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया है कि दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई क्षेत्रों में 21 मई को और फिर 24 से 26 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में 21 से 23 मई के बीच; वेस्टर्न यूपी में 20 से 26 मई के दौरान, ईस्टर्न यूपी में 20 से 23 मई के दौरान और पंजाब में 22 और 23 मई को लू से भीषण लू की संभावना है।

वैसे तो भारत का काफी ऐसा गम लपटों की चपेट में है, इसके बावजूद भी कई राज्यों को मौसम विभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं पूर्वी राज्यों में भी झमाझम बारिश से मौसम खूब सुहावना बना रहेगा। दक्षिण भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के इन राज्यों में मौसम विभाग ने किया भारी बारिश का अलर्ट :

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों और पूर्वी राज्यों मैं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुरुवार से शनिवार 21-23 मई के तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बिहार के कई जिलों में 20-26 मई के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। झारखंड में 21-26 मई के बीच बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही ओडिशा में 22-24 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, समेत कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इसके साथ साथ अंडमान निकोबार द्वीपसमूह जहां मानसून ने दस्तक दे दी है वह भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 21-23 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड की कुछ जगहों बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

एमपी समेत कई राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी :

उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है। तो वहीं देश के मैदानी इलाकों समेत ह्रदय प्रदेश मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यह भी तापमान 46° पार पहुंच चुका है एमपी के खजुराहों में 46° तापमान दर्ज़ किया गया है। वहीं यूपी के बांदा जिले में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चल रही है। 21 मई को महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। फिर 22 से 26 मई के बीच इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। गंगा के मैदानी वेस्ट बंगाल और ओडिशा में 21 मई को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *