सार :

देश में गर्मी का मौसम ख़त्म होते ही बारिश का इंतज़ार शुरू हो गया था। लेकिन मॉनसून के कमज़ोर पड़ने की वजह से हर राज्य में इसके आने का समय 4 से 5 दिन लेट हो गया। लेकिन प्री मॉनसून बारिश जारी रही जिसने भीषण गर्मी से राहत दिलाई लेकिन उमस ने हालात फिर से बिगाड़ दिए। अब लोग इस उमस भरी गर्मी से राहत के लिए मॉनसून का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब इसने वापस अपनी रफ़्तार पकड़ ली है। सेटेलाइट इमेज में जो मॉनसून का बादल गायब हो गया था वह फिर से दिखाए देने लगा है। और अब मॉनसून अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है।

विस्तार :

भारी गर्मी और उमस झेलने के बाद अब मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया है। मॉनसून ने अब रफ़्तार पकड़ ली है वह अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही यह देश के सभी हिस्सों को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने प्री मॉनसून के चलते चेतावनी दी है कि आज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कई राज्यों में बारिश हो सकती है। विशेष रूप से पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में हाल ही मे मानसून के आगमन के साथ झमाझम बारिश हो रही है, तापमान लगभग 32°C के आसपास बना हुआ है तो वहीं पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा एक साइक्लोन सर्कुलेशन लक्षद्वीप एरिया और एक सर्कुलेशन उत्तरी केरला के आसपास के क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

सोया हुआ मॉनसून जागा, अब पकड़ी रफ़्तार :

देश के दक्षिणी राज्यों के सहारे मॉनसून ने देश में एंट्री ले ली थी। जून के शुरुआत में ही इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थीं। लेकिन कुछ मौसमी गतिविधियों के चलते मॉनसून की रफ़्तार धीमी पढ़ गई और इसके आगे बढने की अनुकुल परिस्थित्यां लगभग ख़त्म हो गई। बता दें कि मॉनसून के कमज़ोर होने का कारण प्रशांत महासागर में उत्पन्न अल नीनो की वजह से था। इससे मॉनसून की रफ़्तार धीमी हो गई और देश के कई राज्यों में मॉनसून अपनी निश्चित तारीख से काफ़ी लेट हो गया।

जहां तक की सेटेलाइट इमेज में मॉनसून का बादल कहीं गायब हो गया था। जिससे सभी की चिंताएं बढ़ गई थीं लेकिन कुछ दिन बाद परिस्थितियां सामान्य हो गई और अब मॉनसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ते हुए कई राज्यों में प्रवेश भी कर चुका है। ओर अब इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जल्द ही शुरू होने वाला है। बीते दिन रविवार को कई राज्यों में ऐसा देखा भी गया, जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोग संडे का लुफ्त उठाने घरों से बाहर निकले।

आईएमडी ने इन राज्यों में किया बारिश का अलर्ट जारी :

मॉनसून पर लगा ब्रेक अब खत्म हो गया है। यह अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं 23 जून के आसपास बन रही हैं। मानसून अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के और कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में दस्तक देगा। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में इस सप्ताह भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बता दें कि मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंच सकता है। यह 8 जून से दक्षिण महाराष्ट्र में रुका हुआ है और अब इसके आगे बढ़ने के आसार बन रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 25 तारीख तक हीट वेव की स्थिति रह सकती है। मध्य भारत और पूर्वी भारत में गरज, चमक के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में हीट वेव की स्थितियां बनी हुई हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से सटे हुए जम्मू के क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा और झारखंड में भी भारी बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *